प्रदेश में बुनियादी ढांचे के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस: मुख्यमंत्री सुक्खू – भारत केसरी टीवी

प्रदेश में बुनियादी ढांचे के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस: मुख्यमंत्री सुक्खू

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में एक परिवर्तनकारी दौर से गुजर रहा है। राज्य सरकार बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए ठोस कदम उठा रही है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में बुनियादी शैक्षणिक ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल एक मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

Advertisement

 

प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। ये स्कूल विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वर्तमान में प्रदेश भर में 42 स्थानों/विद्यालयों की पहचान की गई है, जिनके लिए ₹94.46 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है।

 

इन स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उन्नत खेल सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे उनकी खेल प्रतिभा को निखारा जा सके। मुख्यमंत्री का लक्ष्य बच्चों को भविष्य की प्रतिस्पर्धी चुनौतियों के लिए तैयार करना है और ये विद्यालय उस दृष्टिकोण की आधारशिला बनेंगे।

 

राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर, पालमपुर, नगरोटा बगवां, फतेहपुर, ज्वालामुखी, शाहपुर, इंदौरा, देहरा और धर्मशाला; बिलासपुर के हटवार; चंबा के भटियात, बनीखेत और किलाड़; हमीरपुर जिले के अमलेहड़, कोहड़ा, करहा, चमियाना खास और हमीरपुर; कुल्लू के पिरड़ी मोहल; किन्नौर के ऊरनी और रिकांगपिओ; लाहौल-स्पीति के केलांग, काजा और दारचा; मंडी के सरकाघाट और जोगिंदरनगर; शिमला के ठियोग, सुन्नी और सरस्वती नगर; सिरमौर के सतौन; ऊना के अंब, बंगाणा, संगनाई और बड़ैहड़ा तथा सोलन जिले के कल्याणपुर, मामलीग, दाड़लाघाट, कुनिहार, अर्की और कंडाघाट में स्थापित किए जा रहे हैं।

 

हमीरपुर जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में इन स्कूलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के करहा गांव और नादौन विधानसभा क्षेत्र के अमलेहड़ गांव में निर्माण तेजी से जारी है। अमलेहड़ में नए डे-बोर्डिंग स्कूल का प्राथमिक खंड आगामी शैक्षणिक सत्र से शुरू किया जाएगा।

 

बिलासपुर जिले में राजीव वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटवार को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल में परिवर्तित किया जा रहा है। इसके लिए 25 बीघा भूमि शिक्षा विभाग को हस्तांतरित की गई है और निर्माण कार्य हेतु हिमुडा को ₹3.50 करोड़ जारी किए गए हैं।

 

अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी इन विद्यालयों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अभिभावकों के लिए यह संतोष का विषय है कि उनके बच्चों को न केवल बेहतर शिक्षा मिलेगी, बल्कि उन्हें अपनी बहुआयामी प्रतिभाओं को विकसित करने का एक सशक्त मंच भी प्राप्त होगा।

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें नैतिक मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण और शारीरिक शिक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है। वर्तमान राज्य सरकार के नवाचारपूर्ण प्रयासों से हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है और पूरे देश के लिए एक मॉडल के रूप में उभर रहा है।#CMSukhu

#RajivGandhiDayBoardingSchool

#QualityEducation

#EducationReforms

#HimachalPradesh

#RuralEducation

#ModernEducation

#InfrastructureDevelopment

#FutureReadyStudents

#Educat ionForAll

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000