पीएम मोदी ने 10 वर्ष में दी 17 करोड़ नौकरियां, कांग्रेस ने 10 वर्ष में केवल 3 करोड़ : कश्यप – भारत केसरी टीवी

पीएम मोदी ने 10 वर्ष में दी 17 करोड़ नौकरियां, कांग्रेस ने 10 वर्ष में केवल 3 करोड़ : कश्यप

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 11/08/2025

Advertisement

• हिमाचल के एनएसएस विद्यार्थियों ने किया संसद का दौरा, केंद्र मंत्री मनसुख मांडविया रहे उपस्थित

Advertisement

शिमला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आज शिमला संसदीय क्षेत्र के अनेकों कॉलेज से राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस के विद्यार्थियों ने भारत के संसद का दौरा किया। इस दौरे में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया विशेष रूप से उपस्थित रहे और हिमाचल से विद्यार्थियों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि जैसे कि विदित है कि एनएसएस, भारत सरकार द्वारा संचालित एक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य छात्रों को सामुदायिक सेवा में शामिल करके उनके व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना है। ji

Advertisement

इस अवसर पर सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में 10 वर्ष के दौरान 17 करोड़ से अधिक युवाओं को नौकरियां तथा रोजगार मिले है, जबकि यूपीए सरकार के 10 वर्षों में यह आंकड़ा महज 3 करोड़ था। वहीं विकसित भारत रोजगार योजना के तहत पांच साल में चार करोड़ से अधिक रोजगार निर्माण की योजना है। आने वाले कुछ वर्षों में चार करोड़ रोजगार का सृजन किया जाएगा।
पिछले 10 साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार का निर्माण हुआ। पिछले 16 महीनों में ही 11 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया। यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल में केवल 3 करोड़ रोजगार का निर्माण हुआ था। लेकिन रिजर्व बैंक के आकलन के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में पिछले 10 साल में 17 करोड़ से अधिक युवाओं को नौकरियां एवं रोजगार प्राप्त हुए।
कश्यप ने कहा कि मुझे खुशी है कि देश के कृषि क्षेत्र में रोजगार निर्माण 19 प्रतिशत हो गया है जो पूर्व की कांग्रेस सरकार में नकारात्मक स्थिति में था। मोदी सरकार में विनिर्माण क्षेत्र में 15 प्रतिशत रोजगार निर्माण हुआ है तथा सेवा क्षेत्र में 36 प्रतिशत रोजगार निर्माण हो रहा है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000