प्रदेश कांग्रेस में कार्यकारिणी विस्तार से पहले नेताओं की परीक्षा, रैली के लिए तैयारियांं तेज

शिमला |

Advertisement

कांग्रेस पार्टी की कार्यकारिणी के गठन से पहले यहां नेताओं की परीक्षा होने वाली है। कांग्रेस ने राज्य स्तरीय रैली शिमला में करनी है और यहां पर भीड़ जुटाने की बड़ी चुनौती है। रैली के लिए समय बहुत कम बचा है और ऐसे में नेताओं को देखना होगा कि आखिर कैसे इस रैली को सफल बनाएं। क्योंकि प्रदेश कांगे्रस की प्रभारी रजनी पाटिल इस रैली में मौजूद रहेंगी, लिहाजा नेताओं को अपना शक्ति प्रदर्शन करना होगा। यह चुनौती सरकार के मंत्रियों के लिए तो है ही, साथ ही उन नेताओं के लिए भी है, जो चाहते हैं कि उनको संगठन में अच्छा ओहदा मिल जाए। अभी तक यह नेता गायब हैं लेकिन अब कांगे्रस के इस अभियान को सफल बनाने के लिए उन्हें काम करना होगा। माना जा रहा है कि रजनी पाटिल फिलहाल कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर शायद ही कोई घोषणा करें।

Advertisement

प्रदेश प्रभारी के सामने दिखाना होगा दम

Advertisement

रजनी पाटिल के साथ प्रदेश के दो सह प्रभारी भी आएंगे और पूरा आकलन किया जाएगा कि आखिर किस नेता में कितना दम है। इसके बाद ही तय होगा कि संगठन में किसे आगे बढ़ाया जाएगा। यहां कई नेता अभी सरकार में ओहदेदारी चाहते हैं और उनके लिए भी यह अच्छा मौका है कि वे भी शक्ति प्रदर्शन में आगे निकलें। सरकार के पास कई पद खाली हैं, जिनमें ताजपोशी हो सकती है और लगातार इसका दवाब भी सरकार पर बनाया जा रहा है। फिलहाल इस राज्य स्तरीय रैली के लिए मात्र दो दिन का समय बचा है। 25 अप्रैल को कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल भी शिमला आ जाएंगी। इस दिन शाम को पार्टी के आला नेताओं की बैठक होगी, जिसमें आने वाले समय की रणनीति पर चर्चा होगी। क्योंकि प्रदेश के बाद फिर जिला स्तर पर भी रैलियां की जानी हैं, वहीं ब्लॉक स्तर पर भी रैलियां होंगी। लिहाजा इसकी व्यापक रूपरेखा बनेगी।

Advertisement

मंत्रियों को जिम्मेदारी

Advertisement

मंगलवार को जो बैठक हुई, उसमें मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी दी गई हैं। खासकर शिमला, सोलन व सिरमौर जिलों के मंत्रियों को इसको लेकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिमला में सरकार के तीन मंत्री हैं, वहीं कैबिनेट रैंक भी कइयों को मिला हुआ है। इसी तरह से सोलन में एक मंत्री है व सिरमौर से भी सरकार में एक मंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000