मुख्यमंत्री ने मंडी जिले में बस दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिमला मदन शर्मा 24 जुलाई, 2025

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र के मसरेण के समीप तरांगला में हुई एचआरटीसी बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिसमें सात लोगों की मृत्यु हो गई तथा 27 अन्य घायल हो गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण बस सरकाघाट से दुर्गापुर जा रही थी।

Advertisement

घायलों को नागरिक अस्पताल सरकाघाट और मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती करवाया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर उपचार हेतु एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन मंडी को मृतकों के आश्रितों को अनुग्रह राशि प्रदान करने तथा घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000