प्रथम स्तरीय मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित – भारत केसरी टीवी

प्रथम स्तरीय मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ब्रह्मू राम सरेना सोलन दिनांक 02.07.2024
51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के दृष्टिगत आज यहां मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक तथा माइक्रो पर्यवेक्षक के लिए मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव ने की।
अजय कुमार यादव ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों के साथ भारत चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतगणना से सम्बन्धित जानकारी साझा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी व कर्मचारी मतदान प्रक्रिया से सम्बन्धित सभी नियमों एवं निर्देशों के बारे में समुचित जानकारी प्राप्त कर लें। साथ ही मतगणना के कार्य के लिए पूरी गम्भीरता और सजगता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें।
प्रथम चरण के मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 50 मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक तथा माइक्रो पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, नायब तहसीलदार दीवान सिंह ठाकुर, अधीक्षक बाबू राम चौहान सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000