प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित करें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ – मोहन लाल ब्राक्टा · हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं – भारत केसरी टीवी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित करें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ – मोहन लाल ब्राक्टा · हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं

B.R.Sarena मंडी, 14 जून। 25
मंडी जिला के अध्ययन प्रवास पर पहुंची हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति की जिला स्तरीय बैठक आज यहां सभापति श्री मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समिति के सदस्य एवं विधायक सर्वश्री विनोद कुमार, रणधीर शर्मा, श्रीमती रीना कश्यप, चंद्रशेखर, लोकेंदर कुमार, दीप राज व सुश्री अनुराधा राणा विशेष रूप से इसमें उपस्थित रहे।

Advertisement

समिति ने जिला मंडी के अपने प्रवास के दौरान समाज के कमजोर वर्गों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे विकासात्मक कार्यों का अध्ययन किया। साथ ही समिति ने इस संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श भी किया और उपयोगी सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement

अपने संबोधन में सभापति श्री मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी विभागों का दायित्व है। विशेषतौर पर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का समयबद्ध व त्वरित लाभ सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने मंडी जिला में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर संतोष जताया और अधिकारियों से अपने कार्यों में और सुधार लाते हुए निरंतर बेहतर कार्य करने का आग्रह किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से विकास कार्यों के लिए निधि का आवंटन किया जाता है। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि इस विकास निधि का समुचित व सही ढंग से उपयोग हो। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए प्रदत्त निधि को अनावश्यक रूप से बैंक खातों में जमा रखने की प्रवृत्ति पर कड़ाई से रोक सुनिश्चित की जानी चाहिए। इससे कार्यों को अनुमानित लागत में पूरा करने के साथ ही पात्र लोगों को भी समय पर इसका भरपूर लाभ मिलता है।

Advertisement

समिति के सभी सदस्यों ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे व बहुमूल्य सुझाव दिए।

बैठक में अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मंडी जिला में वित्तीय वर्ष 2022-23, वर्ष 2023-24 एवं वर्ष 2024-25 में प्रदत्त कुल बजट एवं उसके सापेक्ष किए गए व्यय की भी समीक्षा की गई।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आश्वस्त किया कि आज की बैठक में माननीय समिति की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों एवं सुझावों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, समिति के साथ आए अवर सचिव एवं समिति अधिकारी संजय कुमार, प्रतिवेदक टीकम वर्मा व देवेश पठानिया, वरिष्ठ सहायक देवेंद्र शर्मा सहित सभी संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000