हिमाचल न्यूज : मुख्यमंत्री ने उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से की भेंट, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर विशेष औद्योगिक पैकेज की उठाई मांग – भारत केसरी टीवी

हिमाचल न्यूज : मुख्यमंत्री ने उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से की भेंट, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर विशेष औद्योगिक पैकेज की उठाई मांग

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर सांय नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश को विशेष औद्योगिक पैकेज प्रदान करने का आग्रह किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि संतुलित क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित करने के लिए यह समय की मांग है कि जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश को विशेष औद्योगिक पैकेज प्रदान किया जाए।
उन्होंने हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्रों के लिए पहले की तरह परिवहन सब्सिडी योजना को फिर से शुरू करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण परिवहन की लागत काफी अधिक है।

Advertisement

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इससे औद्योगिक उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने निर्यात प्रोत्साहन के लिए औद्योगिक अधोसंरचना विकास परियोजनाओं, गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशालाओं तथा प्रमाणन प्रयोगशालाओं के लिए उदार वित्तीय सहायता देने का भी आग्रह किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास योजना (आईडीएस) के तहत पूंजीगत सब्सिडी की लंबित राशि जारी करने तथा आईडीएस के तहत लंबित मामलों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की सभी मागों और मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा तथा प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह तथा राज्य के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थेे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000