पेपर लीक केस: उमा आजाद पर कार्रवाई जल्द पूरी करने के हाईकोर्ट के निर्देश, 30 अगस्त तक जांच खत्म करने को कहा – भारत केसरी टीवी

पेपर लीक केस: उमा आजाद पर कार्रवाई जल्द पूरी करने के हाईकोर्ट के निर्देश, 30 अगस्त तक जांच खत्म करने को कहा

 

Advertisement

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

पेपर लीक मामले में निलंबित उमा आजाद पर चल रही कार्रवाई को जल्द पूरा करने के आदेश

Advertisement

प्रदेश हाईकोर्ट ने जेओए (आईटी) पेपर लीक मामले में निलंबित उमा आजाद के खिलाफ चल रही विभागीय कार्रवाई को 30 अगस्त, 2026 तक पूरा करने का प्रयास करने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने उमा आजाद द्वारा दायर याचिका का निपटारा करते हुए राज्य चयन आयोग को आदेश दिए कि वह उमा आजाद के विरुद्ध जांच कार्रवाई 31.08.2026 को या उससे पहले पूरी करने का प्रयास करे।

यदि ऐसा नहीं होता है तो प्रार्थी हाईकोर्ट में अपने निलंबन के खिलाफ पुनः याचिका दायर करने के लिए स्वतंत्र होगी, जबकि चयन आयोग भी कोर्ट से अपरिहार्य कारणों से कार्रवाई पूरी न होने पर अतिरिक्त समय की मांग कर सकता है। प्रार्थी ने अपने निलंबन के विवादित आदेश को सभी परिणामी लाभों सहित निरस्त करने की मांग की थी। प्रार्थी का कहना था कि उसका निलंबन मनमाना, अवैध, अनुचित, भेदभावपूर्ण और कानून के अनुरूप नहीं है। अतः विभागीय कार्रवाई लंबित रहते उसे अनंत काल के लिए निलंबित नहीं रखा जा सकता।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000