स्थान: होटल शिवाना हिल्स, चंबाघाट, सोलन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के हिमाचल प्रवास को लेकर प्रेस वार्ता – भारत केसरी टीवी

स्थान: होटल शिवाना हिल्स, चंबाघाट, सोलन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के हिमाचल प्रवास को लेकर प्रेस वार्ता

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा दिनांक: 31 मई 2025

Advertisement

आज होटल शिवाना हिल्स, चंबाघाट, सोलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। यह संवाद आगामी 2 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के सोलन आगमन को लेकर आयोजित किया गया।

Advertisement

डॉ. बिंदल ने सबसे पहले सभी प्रेस बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि नड्डा जी के इस प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत जी, सह-प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राकेश जम्वाल, सतपाल सत्ती, त्रिलोक कपूर, सुरेश चंदेल, डॉ. राजीव सैज़ल, विपिन परमार, सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और सांसद सुरेश कश्यप उपस्थित रहेंगे।

Advertisement

प्रेस वार्ता में डॉ. बिंदल ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए पराक्रम के सम्मान में तिरंगा सम्मान यात्रा आयोजित की जाएगी, जिसका नेतृत्व स्वयं श्री जे.पी. नड्डा करेंगे। इस यात्रा में अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप और जयराम ठाकुर भी शामिल रहेंगे। यह यात्रा सोलन के माल रोड से शुरू होकर पैरागॉन होटल के पास संपन्न होगी, जिसकी लंबाई लगभग 300 से 500 मीटर होगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि यह यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और राष्ट्रीय नेतृत्व के संकल्प का प्रतीक होगी।

Advertisement

डॉ. बिंदल ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 11 वर्ष 9 जून को पूर्ण हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर “संकल्प से समृद्धि” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश की तस्वीर और तक़दीर दोनों बदली हैं —
• किसानों को आर्थिक संबल मिला है,
• युवाओं के लिए स्टार्टअप इंडिया,
• महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं,
जिन्होंने देश में क्रांतिकारी परिवर्तन लाए हैं।

डॉ. बिंदल ने बताया कि 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर और ‘फ्रैजाइल फ़ाइव’ में गिनी जाती थी। लेकिन मोदी जी के सक्षम नेतृत्व में भारत आज जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब जर्मनी के समकक्ष खड़ा है। बहुत जल्द भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मोदी जी ने 140 करोड़ भारतीयों को राष्ट्र निर्माण के अभियान में सहभागी बनाया और यही भारत को आगे ले जा रहा है।

प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
विवेक शर्मा (प्रदेश प्रवक्ता), संजीव देष्टा (प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा), तरसेम भारती (प्रदेश संयोजक, रेहड़ी-फ़हड़ी एवं झुग्गी-झोंपड़ी प्रकोष्ठ), मनीष चौहान (प्रदेश सचिव), संजीव मोहन (ज़िला मीडिया प्रभारी), विवेक डोभाल (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), चंद्रकांत शर्मा (अध्यक्ष, सोलन ग्रामीण मण्डल), शैलेन्द्र गुप्ता (अध्यक्ष, सोलन शहरी मण्डल), विक्रम मट्टू एवं अरुष गुप्ता भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000