देश में दीपावली की धूम, उत्तराखंड के कुमाऊं में आज मनेगी दीवाली, हिमाचल प्रदेश में 31 अक्टूबर को मना प्रकाशोत्सव – भारत केसरी टीवी

देश में दीपावली की धूम, उत्तराखंड के कुमाऊं में आज मनेगी दीवाली, हिमाचल प्रदेश में 31 अक्टूबर को मना प्रकाशोत्सव

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग पटाखे चलाते हुए अपने घरों व मोहल्लों में रोशनी कर रहे हैं। घरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया हुआ है। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर दिवाली के अवसर पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।

Advertisement

राजधानी लखनऊ में लोगों ने दिवाली मनाते हुए पटाखे चलाए। दिवाली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों में भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। अलीगढ़ में भी लोगों ने दिवाली मनाते हुए पटाखे फोड़े। प्रयागराज में दिवाली के अवसर पर लोगों ने पटाखे जलाए। शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है।

Advertisement

दिवाली के मौके पर वाराणसी के घाटों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। घाटों पर बच्चों के लिए रंग-बिरंगी टॉय ट्रेन, टॉय बस और तरह-तरह की टॉय राइड चलाई जा रही हैं। नोएडा सेक्टर 26 में दिवाली मनाते हुए लोग पटाखे चलाए।

Advertisement

उधर उत्तराखंड में भी दीपावली की धूम मची है। यहां पर दीपावली किस दिन मनाई जाए इसे लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कुमाऊं मंडल में दीपावली आज मनाई जाएगी जबकि गढ़वाल के कई जिलों मूें 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई गई।

Advertisement

लोगों ने अपने घरों को खूबसूरत बिजली की लड़ियों से सजाया। एक दिन पहले से ही पटाखों की आवाजों से वातावरण गुंजाएमान हो रहा था। इसी वजह से यहां सरकार ने एक नवंबर का अवकाश भी घोषित कर रखा है।

हिमाचल प्रदेश में दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई गई। देर रात तक पटाखे चलाए गए। यहां के सभी भवन बिजली की रंग बिरंगी रोशनियों से नहाए हुए हैं। आतिशबाजी की वजह से आसमान पर धुएं के गुबार उड़ते देखे गए।

बीच बीच में रंग बिरंगी आतिशबाजियों से आसमान पर यह धुंध छंटती रही। इस पर्यटक प्रेश में आज व कल अपने घरों को लौटने वालों की संख्या पर्यटकों से ज्यादा रही।

सरकार ने दीपावली की रात को भी लंबे रूटों पर कुछ बसें चलाने का निर्णय पहले ही ले लिया था। नतीजतन यात्रियों को परेशानी कम हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000