पीएम मोदी के मार्गदर्शन में, हम जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं : शांतनु – भारत केसरी टीवी

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में, हम जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं : शांतनु

कुल्लू, शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 14/09/2025

राज्य मंत्री बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग शांतनु ठाकुर ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुशैनी, तीर्थन एवं सैंज का दौरा किया। राज्य मंत्री ने बताया कि मैंने बंजार विधानसभा का दौरा किया और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन किया। इस दौरान, मैंने आपदा पीड़ितों की समस्याएँ भी सुनीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस कठिन समय में हिमाचल वासियों का धैर्य प्रेरणादायक है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, हम जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि 20 जून से 12 सितंबर तक 386 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 451 लोग घायल हुए हैं। 41 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान 168 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। राज्य में 538 पक्के, 834 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। 1878 पक्के और 4005 कच्चे मकानों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। यह हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है जिसकी कभी पूर्ति नहीं हो पाएगी, कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश है और उन्होंने हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात भी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता का दर्द जानते और समझते हैं, तुरंत मोदी जी ने हिमाचल प्रदेश को 1500 करोड रुपए की राहत दी और प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार को उचित आदेश भी जारी किए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार से 11 वर्षों में एसडीआरएफ़ फंड में कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में 947.408 की तुलना में 3190.39 करोड़ की राशि दी है। वहीं मोदी सरकार ने एनडीआरएफ़ फंड में कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में 553.285 करोड़ की तुलना में 2,684.88 करोड़ हिमाचल को देने का काम किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000