सड़कों पर फोटो-वीडियो बनाने पर बैन, हादसे रोकने को पुलिस का सख्त कदम — स्टंटबाजों पर अब होगी कड़ी कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

सड़कों पर फोटो-वीडियो बनाने पर बैन, हादसे रोकने को पुलिस का सख्त कदम — स्टंटबाजों पर अब होगी कड़ी कार्रवाई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचली की सडक़ों पर पहली बार नो स्टॉपिंग जोन चिन्हित किए जा रहे हैं। इन सडक़ों पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करना भी प्रतिबंधित होगा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन हो रहे सडक़ हादसों को रोकने तथा स्टंटबाजी पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने नो स्टॉपिंग जोन चिन्हित करने का फैसला लिया है। हिमाचल पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी किए हैं कि हिमाचली सडक़ों पर नो स्टॉपिंग स्थल चिन्हित कर अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। हिमाचल पुलिस द्वारा हर ब्लैक स्पॉट पर विशेष साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
वहीं हाई-वे और फोरलेन पर नियमित पेट्रोलिंग की जाए। मंडी हादसे के बाद यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है। एसपी मंडी आईपीएस साक्षी वर्मा ने बताया कि स्टंटबाजी पर नकेल कसी जाएगी।
147 ब्लैक स्पॉट
हिमाचल प्रदेश में पहले से ही 147 ब्लैक स्पॉट्स और 1,643 वल्नरेबल स्पॉट्स की पहचान की गई है, जो मुख्य रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच-22, एनएच-5, एनएच-21) और फोरलेन सडक़ों पर हैं। इन क्षेत्रों में खतरनाक मोड़, संकरी सडक़ें और भूस्खलन की संभावना जैसे कारक हादसों का कारण बनते हैं। पुलिस ने फैसला किया है कि इन सभी स्थानों पर नो स्टॉपिंग और नो फोटोग्राफी के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
लापरवाही से सडक़ हादसे
हिमाचल प्रदेश में सडक़ हादसे एक गंभीर समस्या बने हुए हैं। 2024 में कुल 2,107 सडक़ हादसे दर्ज किए गए, जिनमें 806 लोगों की मौत हुई और लगभग 3,000 लोग घायल हुए।

Advertisement

#TrafficRules #PoliceAction #RoadSafety #StuntBan #HimachalPolice #BreakingNews #AccidentPrevention #HimachalNews

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000