Mandi: रिश्वत लेते पकड़े SHO और ASI को मिला पुलिस रिमांड, संपत्ति की होगी जांच – भारत केसरी टीवी

Mandi: रिश्वत लेते पकड़े SHO और ASI को मिला पुलिस रिमांड, संपत्ति की होगी जांच

 रिश्वत के आरोप में पकड़े गए पुलिस थाना पधर के एसएचओ अशोक कुमार और एएसआई अश्वनी कुमार को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसपी विजिलैंस मंडी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि रिश्वत के साथ पकड़े गए दोनों पुलिस अधिकारियों से रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही आरोपी एसएचओ व एएसआई की संपत्ति की जांच भी की जाएगी।

Advertisement

उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि विजिलैंस की तरफ से दोनों अधिकारियों को रिश्वत के साथ पकड़ने के आराेप की सूचना मिली है। अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश आज जारी किए जाएंगे।

Advertisement

बता दें कि पधर के थाना प्रभारी के आवास पर विजिलैंस की टीम ने छापेमारी की थी और इस दौरान एचएएसआई सहित शिकायतकर्त्ता से 15000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। जानकारी के अनुसार गवाली गांव के एक व्यक्ति के विरुद्ध पधर थाना में किसी व्यक्ति से पिटाई का मामला दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी उसका निपटारा करने के लिए शिकायतकर्त्ता से कई दिनों से पैसे की डिमांड कर रहा था और मामले में एएसआई थाना प्रभारी को सहयोग कर रहा था।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000