पिता के बाद बेटी भी छोड़ गई दुनिया: यूपी बोर्ड रिजल्ट देख टूट गई अंजली, हिंदी में 30; सोसोलॉजी में आए 15 नंबर – भारत केसरी टीवी

पिता के बाद बेटी भी छोड़ गई दुनिया: यूपी बोर्ड रिजल्ट देख टूट गई अंजली, हिंदी में 30; सोसोलॉजी में आए 15 नंबर

अंजली ने बताया कि वह फेल हो गई और कमरे में चले गई। बहन को परेशान देख कर तनिष्क कमरे से बाहर आ गया और उससे ज्यादा सवाल नहीं किए। शाम चार बजे करीब कमरे के अंदर से अंजली की चीख सुनाई दी।

हिंदी और समाज शास्त्र विषय में फेल होने पर इंटरमीडिएट की छात्रा अंजली (17) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। घर में सबसे बड़ी होने के कारण काम और जिम्मेदारी का बोझ भी था। बताया गया कि करीब तीन माह पूर्व अंजली के पिता की भी कैंसर बीमारी से जूझते हुए मौत हो गई थी।

Advertisement

रिजल्ट को लेकर उत्साहित थी अंजली
खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के इब्राहिमपुर जुनेदपुर उर्फ मौजपुर गांव निवासी 17 वर्षीय अंजली खुर्जा के महादेवी अयोध्या नाथ कन्या इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। अंजली के भाई तनिष्क ने बताया कि शुक्रवार को इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आने वाला था, जिसको लेकर अंजली काफी उत्साहित थी। दोपहर को अंजली अपनी सहेलियों के साथ दुकान पर रिजल्ट देखने चली गई थी। दोपहर करीब दो बजे घर में रोते हुए आई। मां घर पर नहीं थी, तो भाई ने उससे रोने का कारण पूछा।

Advertisement

सल्फास की गोलियां खाकर दी जान
अंजली ने बताया कि वह फेल हो गई और कमरे में चले गई। बहन को परेशान देख कर तनिष्क कमरे से बाहर आ गया और उससे ज्यादा सवाल नहीं किए। शाम चार बजे करीब कमरे के अंदर से अंजली की चीख सुनाई दी। तनिष्क कमरे में भागा तो वह तड़प रही थी और कमरे में रखी गेहूं टंकी के पास सल्फास की कुछ गोली पड़ी थी। तनिष्क ने आस-पास लोगों को आवाज लगाई। कुछ देर बाद मां शीला भी घर आ गई। परिजन अंजली को पहले जेवर मार्ग स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। जहां पर शाम तक उसकी तबीयत ठीक नहीं हो सकी।

Advertisement

हिंदी में 30 और समाज शास्त्र में आए थे 15 नंबर
इसके बाद उसको कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उपचार के दौरान अंजली ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई नहीं करने को लेकर पुलिस को पत्र सौंपा। शनिवार दोपहर को गमगीन माहौल में अंजली का अंतिम संस्कार किया गया। मां शीला देवी ने बताया कि अंजली के हिंदी विषय में 30 और समाज शास्त्र में 15 नंबर आए थे। दोनों विषय में फेल होने के कारण वह परेशान हो गई थी और सल्फास की गोली का सेवन कर लिया।

Advertisement
पिता की मौत के बाद से परेशान रहने लगी थी अंजली
अंजली के पिता उमेश की 11 जनवरी को कैंसर से मौत हो गई थी। चाचा कालू ने बताया कि पिता की मौत के बाद से अंजली काफी परेशान रहने लगी थी। पिता की मौत के अवसाद के कारण फरवरी में हुई बोर्ड परीक्षा ठीक से नहीं दे सकी। घर में उससे छोटा भाई तनिष्क और बहन वाणी है। तीनों भाई-बहन में सबसे बड़ी होने के कारण घर में काम और भविष्य की भी जिम्मेदारी थी।

परीक्षा तो आती रहती हैं, लेकिन जीवन अनमोल है
यह स्कूल परिवार के लिए दुख की घटना है। इस तरह से बच्चों को हताश नहीं होना चाहिए। पहले भी कुछ बच्चों के कम अंक आए हैं और वह फेल हुए हैं, लेकिन, उन्होंने फिर से परिश्रम किया तो वह बेहतर अंक से उत्तीर्ण हुए हैं। बच्चों से अपील की गई है कि वह कम अंक को अंतिम लक्ष्य नहीं समझें। परीक्षा तो आती रहती हैं, लेकिन जीवन अनमोल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000