पानी की मुख्य पाइपलाइन में खराबी से सोलन शहर में जल संकट गहराया – भारत केसरी टीवी

पानी की मुख्य पाइपलाइन में खराबी से सोलन शहर में जल संकट गहराया

मदन शर्मा
सोलन, 20 मई – गिरी नदी पर स्थित गौड़ा पंपिंग स्टेशन और धारों की धार गांव के जलाशयों के बीच की राइजिंग मेन (मुख्य पाइपलाइन) में आई तकनीकी खराबी के चलते सोलन और आसपास के गांवों में जल संकट गहरा सकता है।

Advertisement

जल शक्ति विभाग के एसडीओ एन. सिंह के अनुसार, यह खराबी जंगल क्षेत्र में हुई है, जिससे मरम्मत कार्य में अधिक समय लग सकता है। विभाग की टीम के साथ एसडीओ स्वयं भी मरम्मत कार्य की निगरानी कर रहे हैं, जो सोमवार को प्रारंभ किया गया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि भले ही मोटरों के जरिए पेयजल उठाने का कार्य जारी है, लेकिन राइजिंग मेन में खराबी के कारण दो लिफ्टिंग पंपों से जल उठान बंद करना पड़ा है। इससे जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हुई है, जिसे आज शाम तक सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000