पांवटा में अनोखा विवाह-संविधान को साक्षी मानकर किया विवाह, समाज को दिया अनोखा संदेश – भारत केसरी टीवी

पांवटा में अनोखा विवाह-संविधान को साक्षी मानकर किया विवाह, समाज को दिया अनोखा संदेश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

समाज को दिया नया संदेश, सगे भाइयों के कदम ने पूरे क्षेत्र का ध्यान खींचा
पांवटा साहिब के शिलाई क्षेत्र के नैनीधार स्थित कलोग गांव में दो सगे भाइयों सुनील कुमार बौद्ध और विनोद आजाद ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए संविधान को साक्षी मानकर विवाह किया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों से प्रेरित इस विवाह ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सुनील कुमार ने रीता से और विनोद आजाद ने रीना वर्मा से विवाह किया। दोनों भाई सरकारी सेवा में कार्यरत हैं और समाज में समानता व सुधार की दिशा में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका कहना है कि विवाह दो दिलों का संगम है और इसे पूरा करने के लिए कर्मकांड या पारंपरिक विधियों की आवश्यकता नहीं है। समारोह में गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
पारंपरिक ढंग से बारात भी निकाली गई और स्थानीय रीति-रिवाजों के साथ समारोह संपन्न हुआ। परिवारों ने भी इस अनोखी पहल को समर्थन दिया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस विवाह में न तो पंडित था, न कोई मौलवी। जोड़े ने एक-दूसरे को माला पहनाकर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। यह पहल प्रदेश में सामाजिक सुधार और संवैधानिक मूल्यों के प्रति विश्वास का प्रतीक बन रही है। क्षेत्र के युवाओं के लिए यह विवाह प्रेरणा का स्रोत बन गया है, जो समाज में समानता और आधुनिक विचारों की राह दिखा रहा है।

Advertisement

#ConstitutionMarriage

Advertisement

#PaontaInspiration

#SocialEquality

#UniqueWedding

#NewEraOfChange

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000