पांगी घाटी का जौ बनेगा हेल्थ बूस्टर — शुगर, कोलेस्ट्रॉल और बीपी पर करेगा कमाल – भारत केसरी टीवी

पांगी घाटी का जौ बनेगा हेल्थ बूस्टर — शुगर, कोलेस्ट्रॉल और बीपी पर करेगा कमाल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

प्राकृतिक की गोद में बसे पांगी की गोद में उगा जौ हिमाचलियों से शुगर की _ छुड़वाएगा। जौ में डायबिटीज को नियंत्रित करने की कूबत पाई गई है। इसके अलावा जौ में बीटा ग्लूकन भरपूर है, जिस कारण इसे सुपर फूड माना जा रहा है। पांगी में प्राकृतिक खेती से उगाया जाने वाला जौ का आटा स्वास्थ्य के लिए बेहतर बताया जा रहा है। रासायनिक उर्वरकों से मुक्त यह हिमालयन जौ आटा पोषक तत्त्वों का खजाना है, जो पाचन सुधारने से लेकर गंभीर बीमारियों को नियंत्रित करता है। इसमें बीटा-ग्लूकन और उच्च फाइबर की प्रचुरता इसे सुपरफूड बना रहा है। पांगी की ऊंचाई वाली जलवायु और जैविक खेती के कारण यह जौ आटा सामान्य जौ से कहीं अधिक पौष्टिक है।
इस आटे का नियमित सेवन से यह भूख को कंट्रोल करता है, वजन घटाने में सहायक है। हृदय स्वास्थ्य के लिए भी यह चमत्कारी है। सॉल्युबल फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। जौ आटा डायबिटीज का राम वाण है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली इस आटे से ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है, इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है। टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 20 से 30 फीसदी तक कम हो सकता है। सरकार की प्राकृतिक खेती योजना के तहत 60 रुपए प्रति किलो एमएसपी पर खरीदे जा रहे इस जौ को बाजार में प्रोमोट करने की कवायद तेज हो गई है।
11 मीट्रिक टन की खरीद
पांगी उपमंडल में इस बार 11 मीट्रिक टन जौ की खरीद की संभावना है। सरकार ने जौ खरीद के लिए पांगी में ही न्यूनतम सर्मथन मूल्य तय किया है।

Advertisement

#HealthyHimachal
#PangiBarley
#NaturalCure
#SugarControl
#HeartHealth
#SuperFoodFromHimachal

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000