व्यापार समझौतों के खिलाफ हल्ला बोल, नालागढ़ में गरजी किसान सभा, केंद्र की नीतियां स्वीकार नहीं – भारत केसरी टीवी

व्यापार समझौतों के खिलाफ हल्ला बोल, नालागढ़ में गरजी किसान सभा, केंद्र की नीतियां स्वीकार नहीं

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

अखिल भारतीय किसान सभा ने केंद्र सरकार की कृषि एवं व्यापार नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का ऐलान करते हुए कहा है कि किसानों के हितों से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया गया तो देशव्यापी आंदोलन खड़ा किया जाएगा। यह बात रविवार को नालागढ़ में किसान सभा हिमाचल प्रदेश राज्य परिषद की बैठक में सामने आई, जिसमें प्रदेश भर से आए करीब 200 किसान नेताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक केकेकौशल तथा यशपाल सिंह रनोट ने की। किसान सभा के राष्ट्रीय महामंत्री रावुला वेंकैया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह निहालगढ़ तथा राष्ट्रीय सचिव केडी सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

राज्य परिषद के सभी सदस्यों के अलावा विभिन्न जिलों के किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और किसानों से जुड़े राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रीय महामंत्री रावुला वेंकैया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमरीका सहित विभिन्न देशों के साथ किए जा रहे व्यापार समझौते भारतीय कृषि व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समझौतों से विदेशी कृषि उत्पादों का दबाव बढ़ेगा, जिससे देश के किसानों को अपनी उपज का लाभकारी मूल्य मिलना और कठिन हो जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000