पहली बार 9:45 बजे से बोर्ड परीक्षाएं शुरू, जंबल्ड प्रश्नपत्र और CCTV निगरानी में देंगे 1.94 लाख छात्र एग्जाम – भारत केसरी टीवी

पहली बार 9:45 बजे से बोर्ड परीक्षाएं शुरू, जंबल्ड प्रश्नपत्र और CCTV निगरानी में देंगे 1.94 लाख छात्र एग्जाम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

पहली बार 9:45 से एग्जाम, हिमाचल में बोर्ड परीक्षाएं आज से, तीन सीरीज में होगा प्रश्नपत्र

Advertisement

स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की मंगलवार से शुरू होने वाली फाइनल परीक्षाएं पहली बार 9:45 से शुरू होंगी। इसके साथ ही इस बार छात्रों को जंबल्ड प्रश्र पत्र मिलेंगे।

Advertisement

यानी सीरीज तीन रहेंगी, जबकि एक ही तरह के प्रश्र आगे-पीछे करके पूछे जाएंगे। इससे सभी छात्रों को एकरूपता वाले प्रश्रों का उत्तर देकर बराबरी का मौका मिल पाएगा।

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की फाइनल परीक्षाओं में इस बार एक लाख 94 हज़ार छात्र परीक्षा में भाग लेंगे।

बोर्ड सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 9:45 मिनट से एक बजे तक जमा दो का संस्कृत व इसी समय पर दसवीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा होगी। परीक्षा में दसवीं में 97 हज़ार व जमा दो के 87 हज़ार परीक्षार्थी शामिल हैं। साथ ही एसओएस के तहत आठवीं में 220 के करीब, दसवीं में 4500 व जमा दो के भी पांच हज़ार कुल मिलाकर 10 हज़ार के करीब छात्र परीक्षाएं देंगे। इसके लिए प्रदेश भर में दो हज़ार 384 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

बोर्ड परीक्षाओं में तीसरी आंख का पहरा, लाइव होगी निगरानी

स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर बोर्ड प्रबंधन पूरी तरह एक्शन मोड में है। बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं के दौरान पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांति बनाए रखने के लिए इस बार विशेष डिजिटल निगरानी व्यवस्था की गई है। इसके तहत प्रदेश के संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए बोर्ड के मुख्य कंट्रोल रूम से सीधी नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी निगरानी का उद्देश्य विद्यार्थियों में भय पैदा करना नहीं, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और समान अवसर प्रदान करना है।

बोर्ड अध्यक्ष ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधीक्षक, उप-अधीक्षक और अन्य संबंधित स्टाफ को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने के निर्देश दिए हैं। डा. शर्मा ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि किसी भी केंद्र पर नकल करने, करवाने या नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आता है, तो बोर्ड के नियमों के अनुसार संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000