हरियाणा न्यूज: भाजपा की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- ये जनता के विश्वास की मुहर है – भारत केसरी टीवी

हरियाणा न्यूज: भाजपा की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- ये जनता के विश्वास की मुहर है

हरियाणा। विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले पूर्ण बहुमत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है।

Advertisement

उन्होंने एक्स पर कहा कि हरियाणा विधान सभा चुनाव-2024 में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई!

Advertisement

‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है।

Advertisement

‘राष्ट्र प्रथम’ भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए सभी हरियाणावासियों का हार्दिक अभिनंदन!

Advertisement

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को रूझानों में 50 सीटें जीतते हुए दिखाया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000