पंचायती राज चुनाव : जिला परिषद व पंचायत समिति मतगणना को लेकर पूर्वाभ्यास आयोजित – भारत केसरी टीवी

पंचायती राज चुनाव : जिला परिषद व पंचायत समिति मतगणना को लेकर पूर्वाभ्यास आयोजित

मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

ज़िला परिषद व पंचायत समिति सदस्य की मतगणना के सम्बन्ध में पूर्वाभ्यास आयोजित

पंचायती राज निर्वाचन-2026 के अंतर्गत आज यहां सोलन विकास खण्ड के ज़िला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से मतगणना पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया।
पूर्वाभ्यास की अध्यक्षता निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने की।
डॉ. पूनम बंसल ने मतगणना के लिए नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

????????????????????????????????????

उन्होंने कहा कि पंचायती राज निर्वाचन में मतगणना बैलेट पेपर के माध्यम से की जानी है, इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को पूरी सावधानी, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य करना होगा ताकि वास्तविक मतगणना के समय किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सोलन मंजुला कंवर, तहसीलदार सोलन राजीव रांटा सहित 119 अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

????????????????????????????????????

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000