नौणी विश्वविद्यालय में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस – भारत केसरी टीवी

नौणी विश्वविद्यालय में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

सोलन मदन शर्मा 26 जनवरी,2025

Advertisement

डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजेश्वर सिंह चंदेल द्वारा तिरंगा फहराने से हुई। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता रहे।

Advertisement

प्रो. चंदेल द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया जिसके बाद विश्वविद्यालय के 115 एनसीसी कैडेट, 29 एनएसएस वालंटियर और विश्वविद्यालय के 25 सुरक्षाकर्मियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया। इस मार्च पास्ट में पहली बार विश्वविद्यालय के 22 स्कॉट्स ने भी भाग लिया।

Advertisement

इस मौके पर अपने संबोधन में डॉ चंदेल ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को उनके निस्वार्थ बलिदान और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष और भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विद्यार्थियों और कर्मचारियों से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कर्तव्य दायी और जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के आदर्शों को आगे बढ़ाने की अपील की।

Advertisement

इस अवसर पर कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न उदाहरण देकर भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। अपने संबोधन में उन्होंने सभी के बीच अत्यधिक मोबाइल स्क्रीन टाइम के मुद्दे को भी संबोधित किया और सभी से सामाजिक संबंधों के साथ-साथ परिवार के बुजुर्गों और बच्चों के बीच मेल-मिलाप बढ़ाने का आग्रह किया।

विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें देशभक्ति और भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए। विश्वविद्यालय में इस अवसर पर एक स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया गया जिसमें छात्रों और संकाय ने परिसर में सफाई में भाग लिया। इस मौके पर विभिन्न पंचायत की प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी,विभागों के प्रमुख,संकाय,छात्रों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000