नौणी विश्वविद्यालय का 14वाँ दीक्षांत समारोह 10 दिसंबर को, 855 उपाधियाँ और 12 स्वर्ण पदक होंगे प्रदान – भारत केसरी टीवी

नौणी विश्वविद्यालय का 14वाँ दीक्षांत समारोह 10 दिसंबर को, 855 उपाधियाँ और 12 स्वर्ण पदक होंगे प्रदान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी 10 दिसम्बर को अपना 14 वां दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है, जो विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के कृषि वैज्ञानिक चयन मण्डल के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे और दीक्षांत भाषण देंगे। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के डॉ. एल.एस. नेगी सभागार में आयोजित होगा, जिसमें राज्य के कई गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे।

दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 855 उपाधियाँ प्रदान की जाएगी, जिनमें 470 स्नातक, 177 स्नातकोत्तर और 208 डॉक्टरेट उपाधियाँ शामिल हैं। ये उपाधियाँ औद्यानिकी, वानिकी, बायोटेक्नोलॉजी और एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट जैसे विभिन्न विषयों में प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, 12 स्वर्ण पदक और 518 मेधावी प्रमाणपत्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रदान किए जाएंगे।

 औपचारिक रूप से तो विवि की स्थापना 1 दिसम्बर, 1985 में हुई लेकिन विश्वविद्यालय का अस्तित्व सोलन के कृषि कॉलेज से जुड़ा है जो वर्ष 1962 में शुरू हुआ था। स्थापना के बाद से ही नौणी विश्वविद्यालय का शिक्षा,शोध और विस्तार में उत्कृष्टता का लंबा इतिहास रहा है। विश्वविद्यालय के छात्रों,वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से औद्यानिकी और वानिकी के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।#NauniUniversity #14thConvocation #HorticultureUniversity #SolanHimachal #AcademicExcellence #Convocation2025 #HigherEducationIndia #AgricultureAndForestry #StudentAchievements #NauniConvocation

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000