*इतिहास की 20 सितम्बर :(2023-24) तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..* – भारत केसरी टीवी

*इतिहास की 20 सितम्बर :(2023-24) तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏।।शुभप्रभातम् जी।।🙏*
*🌹”तृतीया तिथि का श्राद्ध आज”।🌹*
*इतिहास की 20 सितम्बर :(2023-24) तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक: 👉*
*📜20सितम्बर:(2024)*
*।।”शुक्रवार”।।*
*🏚नई दिल्लीअनुसार:🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-*1946*
*🇮🇳विक्रम सम्वत-*2081*
*🇮🇳मास-*आश्विन।*
*🌓पक्ष-*कृष्णपक्ष।*
*🗒तिथि-*तृतीया-21:17 बजे तक।*
*🗒पश्चात्-*चतुर्थी।*
*🌠नक्षत्र-अश्विनी-26:43 तक।*
*🌠पश्चात्-*भरणी।*
*💫करण-*वणिज-10:57 तक।*
*💫पश्चात्-*विष्टि।*
*✨योग-*ध्रुव-15:18तक।*
*✨पश्चात्-*व्याघात।*
*🌅सूर्योदय-*06:08बजे।*
*🌄सूर्यास्त-*18:19बजे।*
*🌙चन्द्रोदय-*19:49बजे।*
*🌛चन्द्रराशि-*मेष – दिनरात।*
*🌞सूर्यायण -*दक्षिणायन।*
*🌞गोल-*उत्तरगोल।*
*💡अभिजित-*11:49 से 12:38बजे तक।*
*🤖राहुकाल-*10:42 से 12:14बजे तक।*
*🎑ऋतु-*शरद्।*
*⏳दिशाशूल-*पश्चिम।*
*✍”विशेष तिथि”:👉*
*🔅आज शुक्रवार को:👉 आश्विन बदी तृतीया 21:17 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू, तृतीया का श्राद्ध आज , विघ्नकारक भद्रा 10:55 से 21:16 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 26:43 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:43 तक, श्री सत्यदेव महाराज पुण्यतिथि – नवी भारवाडी (अमरावती) , पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जयन्ती , श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (केरल) , रेलवे पुलिस बल (R.P.F.) स्थापना दिवस (भारतीय , 40वां) व सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) का 13वां स्थापना दिवस।*
*🔅कल शनिवार को: 👉 आश्विन बदी चतुर्थी 18:15 तक पश्चात् पंचमी शुरू , चतुर्थी का श्राद्ध आज , भरणी श्राद्ध।*
*🎯आज की वाणी:👉*
🌹
*”दयाहीनं निष्फलं स्यान्-*
*नास्ति धर्मस्तु तत्र हि ।*
*एते वेदा अवेदाः स्यु -*
*र्दया यत्र न विद्यते” ॥*
*अर्थार्थ: 👉*
*”बिना दया के किये गए काम का कोई फल नहीं मिलता, ऐसे काम में धर्म नहीं होता। जहाँ दया नहीं होती वहां वेद भी अवेद बन जाते हैं”।*
🌹
*20 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:👉*
1664 – अमेरिका में ‘समामेलन विरोधी कानून’ पारित किया।
1792 – फ्रांस ने प्रशिया को वाल्मी में हराया।
1830 – फिलाडेल्फिया में दासों द्वारा निर्मित उत्पाद के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
1831 – भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी। 30 लोगों की क्षमता तथा अत्यंत धीमी गति से चलने वाली इस बस के अविष्कारक गोर्डन ब्रान्ज़ थे।
1839 – नीदललैंड के पहले रेल मार्ग एम्सटरडम से हार्लेम का उद्घाटन हुआ।
1854 – अलमा का युद्ध: क्रीमियाई युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस के गठबंधन ने रूस को पराजित किया।
1857 – ब्रिटिश सैनिकों ने सिपाही विद्रोह के आंदोलनकारियों से छीनकर दिल्ली पर पुन: कब्जा किया।
1867 – ऑस्ट्रिया में हंग्री के विलय के पश्चात फ्रांसवा जोज़फ औपचारिक रुप से ऑस्ट्रिया हंग्री के सम्राट बने।
1878 – मद्रास (अब चेन्नई) का अखबार द हिंदू पहली बार जी.एस.एस अय्यर के संपादन में सप्ताहिकी के रूप में प्रकाशित हुआ।
1884 – सैन फ्रांसिस्को में ‘इच्ल राइट्स पार्टी’ का गठन किया गया।
1954 – आईबीएएम द्वारा विकसित फोरट्रान भाषा के पहले प्रोग्राम को कंप्यूटर पर चलाया गया।
1970 – रूसी प्रोब ने चांद के सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।
1973 – दुनिया के मशहूर बैटल ऑफ सस्केस में बिली जीन किंग ने जीत दर्ज की।
1982 – अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने अमेरिका, फ्रांस और इटली से शांति सैनिकों के बेरूत वापसी की घोषणा की।
1983 – एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।
1984 – लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला किया।
1985 – रेलवे सुरक्षा बल अधिनियम 1957 को संसोधित किया गया और सशस्त्र बल का दर्जा मिला।
1986 – सर्वप्रथम रेलवे सुरक्षा बल ने स्थापना दिवस मनाया।
1992 – फ्रांसीसी मतदाताओं ने मास्ट्रिच संधि को मंजूरी दी।
1995 – संयुक्त राज्य महासभा का 50वाँ अधिवेशन प्रारम्भ।
2000 – क्लिंटन दम्पत्ति ‘व्हाइट वाटर कांड’ के आरोपों से मुक्त।
2001 – अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।
2003 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर इस्रायल से यासिर अराफ़ात की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
2004 – इंडोनेशिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान।
2006 – ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।
2006 – बहरीन में विश्व कन्नड़ संस्कृति सम्मेलन का आयोजन।
2006 – 15 वर्ष बाद ब्रूसेल्स में भारत महोत्सव का आयोजन पुन: प्रारम्भ।
2007 – अमेरिका के लुईसिआना में अपने श्वेत सहपाठी को प्रताड़ित करने के आरोप में सजा पाने वाले छह अश्वेत युवकों के समर्थन में 15000 से 20000 प्रदर्शनकारियों ने मार्च किया।
2009 – मराठी फ़िल्म ‘हरिशचन्द्राची फैक्ट्री’ को आस्कर अवार्ड्स की विदेशी फ़िल्म कैटिगरी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।
2019 – भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन की सीमा पर एक बड़ा दुर्लभ अभ्यास ‘चांग थांग’ आयोजित किया।
2020 – कोविड -19 महामारी के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव से निपटने के लिए भारत ने मालदीव को 25 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता दी।
2021 – रूस के पर्म विश्‍वविद्यालय में गोलीबारी में आठ लोग मारे गए।
2021 – कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2021 – भारत और इंडोनेशिया की नौसेना ने अभ्यास ‘समुद्र शक्ति’ में भाग लिया (20 से 22 सितंबर 2021 तक)।
2021 – एससीओ सदस्य देशों के संयुक्त सैन्य अभ्यास का छठा संस्करण, “पीस मिशन 2021” दक्षिण-पश्चिमी रूस के ओरेनबर्ग में शुरू हुआ।
2022 – विश्व बैंक ने पंजाब के लिए 150 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी।
2022 – उत्तर प्रदेश के नोएडा में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल गिरने से 4 लोगों की मौत हुई व 12 को रेस्क्यू किया गया।
2023 – भारत की नारी को लोकसभा और विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण की शक्ति देने वाला बिल नारी-शक्ति वंदन अधिनियम समर्थन में 454 वोट के साथ लोकसभा से पहली बार पास हुआ (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन)।
2023 – ईरान की संसद ने महिलाओं के ड्रेस कोड से जुड़ा एक विवादित बिल पारित किया , उल्लंघन करने पर महिलाओं को 10 साल तक की जेल हो सकती है।
2023 – अमेरिका ने आर्मेनिया में संयुक्त सैन्य अभ्यास पूरा किया।
2023 – लगभग 70 देशों ने उच्च सागरों की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक संयुक्त राष्ट्र संधि पर हस्ताक्षर किये।
*20 सितंबर को जन्मे व्यक्ति:👉*
1547 – फ़ैज़ी – मध्यकालीन भारत का एक विद्वान् साहित्यकार और फ़ारसी के प्रसिद्ध कवि ।
1897 – नाना साहब परुलेकर- मराठी पत्रकार।
1911 – पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य भारत के एक युगदृष्टा मनीषी थे जिन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थापना की।
1924 – ए. नागेश्वर राव – तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता।
1942 – राजिंदर गोयल एक भारतीय क्रिकेटर थे।
1948 – महेश भट्ट- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता निर्देशक।
1957 – अनुपम श्याम एक भारतीय अभिनेता थे जो कि मुख्यतः बॉलीवुड की फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाते थे।
1973 – कैलाश चौधरी – संसद सदस्य लोकसभा व केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री ।
*20 सितंबर को हुए निधन:👉*
1388 – दिल्ली के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक तृतीय का निधन हुआ।
1819 – गोवा के वैज्ञानिक व क्रांतिकारी जोस कसटोडियो फारिया का निधन हुआ।
1927 – मोहम्मद बरकतउल्ला – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
1928 – नारायण गुरु भारत के महान संत एवं समाजसुधारक थे।
1933 – अग्रणी थियोसोफिस्ट, महिला अधिकारों की समर्थक, लेखक, वक्ता एवं भारत-प्रेमी महिला डाक्टर एनी बेसेन्ट का निधन हुआ।
1942 – कनकलता बरुआ- भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।
1997 – अनूप कुमार हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
1999 – राजकुमारी- तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी नाम से विख्यात अभिनेत्री। उनकी फ़िल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर में चलती रही थी।
1999 – रईसा गोर्बाच्योव का निधन।
2007 – फ़्राँस की सबसे वृद्ध महिला सिमोन कैपोन की 113 की अवस्‍था में मृत्‍यु हो गई।
2009 – प्रभा खेतान – हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका।
2012 – दिनेश ठाकुर – रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार और निर्देशक थे।
2015 – जगमोहन डालमिया बीसीसीआई के अध्यक्ष और व्यापारी थे।
2017 – शकीला – हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
2019 – रॉबर्ट स्किनर बॉयड – एक अमेरिकी पत्रकार थे।
2020 – असम के संगीतकार बिभुरंजन चौधरी का 71 वर्ष की उम्र में निधन।
2021 – अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे बाघंबरी गद्दी मठ के पीठाधीश्वर महंत नरेंद्र गिरि का देहावसान हुआ।
2022 – काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. राम यत्न शुक्ल (90) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन राजनेता व सांसद जोसेफ बुगल (90) का निधन हुआ।
2023 – बांग्लादेशी डांसर और टेलीविजन अभिनेत्री जीनत बरकतुल्लाह (72) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई राजनेता, तस्मानियाई विधानसभा के सदस्य ग्रीम पेज (80) का निधन हुआ।
*20 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:👉*
🔅 श्री सत्यदेव महाराज पुण्यतिथि – नवी भारवाडी (अमरावती)।
🔅 पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जयन्ती।
🔅 श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (केरल)।
🔅 रेलवे पुलिस बल (R.P.F.) स्थापना दिवस (भारतीय , 40वां)।
🔅 सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) का 13वां स्थापना दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी:👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि संपूर्ण सत्य तो परमात्मा ही है।*
🌻आपका दिन *”मंगलमय”* होजी।🌻
*”पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्र”*
(ज्योतिषाचार्य एवं कथावाचक)
सरिता विहार, नई दिल्ली=७६,
*मो:*८७४२९८६१०१/*
*९९१००६८१०९*
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000