निगम-बोर्डों में तैनाती की होड़: 18 पदों पर नियुक्ति शेष, दावेदारों की लंबी कतार – भारत केसरी टीवी

निगम-बोर्डों में तैनाती की होड़: 18 पदों पर नियुक्ति शेष, दावेदारों की लंबी कतार

[MADAN SHARMA]

 

हिमाचल प्रदेश सरकार के निगम-बोडों में ताजपोशी का दौर शुरू हो गया है। 30 निगम बोर्डों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की तैनाती हो चुकी है। करीब 18 निगम और बोर्डों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की तैनाती की जानी है। इसको लेकर कई इच्छुक विधायक, कांग्रेस पार्टी के नेता जुगत भिड़ाने लगे हैं। पार्टी नेता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मंत्रियों और हाईकमान तक के दरबार में हाजिरी भर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में अभी नए प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी हुई है।

ऐसे में पदाधिकारी यहां भी पैरवी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी में 20 साल से सेवाएं दे रहे पदाधिकारियों को सरकार में जगह मिलेगी। अभी सरकार की ओर से जिन निगम बोर्डों में पदाधिकारियों की तैनाती की गई है, उन्होंने पार्टी के लिए आगे बढ़कर काम किया है।

पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी 45 के करीब पार्टी पदाधिकारियों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर तैनाती दी गई थी। हालांकि कांग्रेस सरकार 90 हजार करोड़ से ज्यादा के कर्जे में है। सीएम हिमाचल को कर्जे से उबारने की बात भी करते रहे हैं।#HimachalPradesh #CorporationBoards #PoliticalAppointments #CMSukhvinderSinghSukhu
#CongressHimachal #BoardNominations #HPPolitics #PartyAppointments #GovernmentDecisions
#HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000