देहरादून ब्रेकिंग : ​नामी शिक्षण संस्थान से बीकाम कर रही लेसाथो निवासी छात्रा से सूडान के छात्र ने किया दुष्कर्म – भारत केसरी टीवी

देहरादून ब्रेकिंग : ​नामी शिक्षण संस्थान से बीकाम कर रही लेसाथो निवासी छात्रा से सूडान के छात्र ने किया दुष्कर्म

देहरादून। यहां के एक नामी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रही साउथ अफ्रीकी देश लेसाथो की रहने वाली एक युवती के साथ इसी संस्थान में पढ़ने वाले सूडान निवासी एक छात्र ने दुष्कर्म कर दिया।

Advertisement

पीड़िता ने दिल्ली के कश्मीरीगेट पुलिस थाने में संपर्क करके जीरो एफआईआर दर्ज कराई। यहां से दिल्ली पुलिस ने मामला देहरादून पुलिस को रेफर किया गया। देहरादून के क्लेमंटाउन थाने में मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया है कि वह 30 अगस्त 22 को भारत पहुंची थी। यहां आने के बाद से वह देहरादून के एक नामी निजी शिक्षण संस्थान से बीकॉम की पढ़ाई कर रही है।

Advertisement

यहां उसकी मुलाकात दक्षिण सूडान के रहने वाले मूसा नामक युवक से हुई। जो इसी संस्थान से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। सोामवार को एक पार्टी के के बाद जब वह सो रही थी तब मूसा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।

Advertisement

पीड़िता का कहना है कि अगली सुबह उसे दिल्ली जाना था और उसके बाद वहीं से चंडीगढ़ जाना था इसलिए वह देहरादून पुलिस को घटनाक्रम की शिकायत नहीं दे सकी।

इस जानकारी के मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने युवती को ट्रेस कर उसके बयान दर्ज किए और उसका मेडिकल परीक्षण कराने की कार्रवाई पूरी की। दिल्ली की कश्मीरीगेट पुलिस ने जीरो एफआईआर को देहरादून पुलिस को भेजा।

देहरादून के क्लेमंटाउन थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000