2 लाख में खरीदी i20 निकली जाली दस्तावेजों वाली, असली मालिक बोला- मैंने तो गाड़ी MG कंपनी को दी थी – भारत केसरी टीवी

2 लाख में खरीदी i20 निकली जाली दस्तावेजों वाली, असली मालिक बोला- मैंने तो गाड़ी MG कंपनी को दी थी

📰 भारत केसरी टीवी न्यूज़ रिपोर्ट

Advertisement

हमीरपुर/सोलन, 16 जुलाई 2025 —

Advertisement

हमीरपुर निवासी नितिन ठाकुर के साथ हुई एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नितिन ने अकुंश मानचन्दा, निवासी सन्नी साइड, सोलन से Hyundai i20 (HP62-1762) गाड़ी दो लाख रुपये में खरीदी थी, जिसमें 1.80 लाख रुपये बैंक खाते में और 20,000 रुपये नकद दिए गए थे।

Advertisement

लेकिन जब नितिन ने गाड़ी की रजिस्ट्रेशन हमीरपुर में कराने की प्रक्रिया शुरू की तो उसे पता चला कि गाड़ी के दस्तावेज और खरीद-फरोख्त संबंधी कागज जाली हैं। यहां तक कि चेसिस नंबर भी गलत पाया गया और गाड़ी की डुप्लीकेट चाबी दी गई थी।

Advertisement

शंका होने पर जब नितिन ने गाड़ी के असली मालिक से संपर्क किया, तो उसने बताया कि वह इस गाड़ी को अक्तूबर 2024 में MG कंपनी को एक्सचेंज ऑफर में दे चुका है और सोलन में उसका कोई भाई नहीं रहता।

इस मामले में थाना सदर हमीरपुर से थाना सदर सोलन को शिकायत स्थानांतरित की गई, जहां धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

🔍 पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी अकुंश मानचन्दा के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

📌 भारत केसरी टीवी
👉 सच्ची खबर, सीधी बात।

आपके पास भी है कोई खबर? हमें भेजें!
📱 संपर्क करें: [7018804994]
🌐 वेबसाइट: www.bharatkesaritv.com

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000