नई जिम्मेदारी: शालिनी अग्निहोत्री बनीं स्कूल शिक्षा विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी, कांगड़ा SP की कमान अब अशोक रतन के हाथों में – भारत केसरी टीवी

नई जिम्मेदारी: शालिनी अग्निहोत्री बनीं स्कूल शिक्षा विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी, कांगड़ा SP की कमान अब अशोक रतन के हाथों में

नई दिल्ली/धर्मशाला –17 जुलाई 2025,

Advertisement

हिमाचल प्रदेश की तेजतर्रार IPS अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, नई दिल्ली में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। यह प्रतिनियुक्ति चार वर्षों की अवधि के लिए होगी। उनके इस चयन को राज्य में एक गर्व के क्षण के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement

तत्काल कार्यमुक्त कर केंद्र रवाना होंगी शालिनी

Advertisement

राज्यपाल की स्वीकृति के बाद कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने आदेश जारी करते हुए हिमाचल सरकार को निर्देशित किया है कि शालिनी अग्निहोत्री को तत्काल प्रभाव से उनके मौजूदा पद से कार्यमुक्त कर नई जिम्मेदारी हेतु दिल्ली भेजा जाए।

Advertisement

कर्तव्यनिष्ठा की बनी मिसाल

2012 बैच की अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री ने कांगड़ा पुलिस अधीक्षक के तौर पर उत्कृष्ट कार्य किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में पारदर्शिता लाने के लिए उनके प्रयासों की सराहना हुई। ऊना के ठठ्ठल गांव से ताल्लुक रखने वाली शालिनी ने बिना कोचिंग UPSC परीक्षा पास कर प्रशासनिक सेवा में कदम रखा था। उनकी सादगी, साहस और समर्पण ने आम लोगों का भरोसा हासिल किया।

कांगड़ा में प्रशासनिक जिम्मेदारी अब अशोक रतन के पास

शालिनी के स्थान पर IPS अशोक रतन को कांगड़ा जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे नूरपुर के SP हैं और अब कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी, ताकि जिले में प्रशासनिक सुचारूता बनी रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000