भारत केसरी टीवी

ब्रह्मू राम सरेना धर्मशाला 24 मई। 24.
जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की परमिशन प्राप्त करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के सुविधा ऐप का भरपूर लाभ उठाएं। इससे उन्हें त्वरित परमिशन मिलेगी तथा उनके बहुमूल्य समय की बचत होगी।
उन्होंने कहा कि सुविधा ऐप के माध्यम से राजनीतिक दल और उम्मीदवार किसी भी समय, कहीं से भी अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। सुविधा ऐप आवेदकों को अपने आवदेनों की ताजा स्थिति को ट्रैक करने में भी सक्षम बनाता है, जिससे इस प्रक्रिया में और अधिक सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। इसके अतिरिक्त उनके लिए ऑफलाइन आवेदन के विकल्प भी उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत के लिए टॉल फ्री नंबर 1950 के अलावा भारत निर्वाचन आयोग के सी-विजिल ऐप का प्रयोग भी करें। इस ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई की जाती है। इस ऐप में आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित फोटोग्राफ, वीडियो या ऑडियो अपलोड किए जा सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना के लिए सभी उम्मीदवारों एवं अन्य प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की तथा किसी भी तरह की शंका या समस्या आने पर संबंधित नोडल अधिकारियों, निर्वाचन अधिकारी या सीधे पर्यवेक्षक से संपर्क करने का आह्वान किया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000