धर्मशाला में सीएम सुक्खू ने किया समृद्धि भवन का उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से लैस नया एमसी कार्यालय भवन जनता को समर्पित – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला में सीएम सुक्खू ने किया समृद्धि भवन का उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से लैस नया एमसी कार्यालय भवन जनता को समर्पित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला में 24.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए समृद्धि भवन का उद्घाटन किया। यह नया भवन न केवल कर्मचारियों के कार्यस्थल में सुधार करेगा, बल्कि क्षेत्र की जनता को आधुनिक व सुविधाजनक सेवाएं भी प्रदान करेगा।

यह भवन भूकंप क्षेत्र-5 के मानकों के अनुसार तैयार किया गया है, जिससे इसकी संरचनात्मक सुरक्षा और मजबूती सुनिश्चित होती है। भवन का कुल निर्मित क्षेत्र 2,511 वर्ग मीटर है।

भवन के दो बेसमेंट में 80 वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें कर्मचारियों और आम जनता के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं।

भवन में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें फायर अलार्म सिस्टम, 50 किलोवॉट सोलर पावर प्लांट, वर्षा जल संचयन टैंक और 30,000 लीटर पानी भंडारण प्रणाली शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्धि भवन प्रशासनिक दक्षता, नागरिक सेवाओं और सतत् शासन का आधुनिक केंद्र साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह भवन न केवल धर्मशाला के लिए कार्य प्रणाली को सुगम बनाएगा, बल्कि पूरे प्रदेश में शहरी अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए एक मॉडल के रूप में उभरेगा।

इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, मेयर नीनू शर्मा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, हिमाचल वूल फेडरेशन के चेयरमैन मनोज ठाकुर, एपीएमसी कांगड़ा के चेयरमैन निशु मोंगरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।Dharamshala
#CMSukhu
#SamridhiBhawan
#HimachalGovt
#UrbanDevelopment
#ModernInfrastructure
#KangraNews
#HimachalUpdates
#PublicServices
#MC_Dharamshala

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000