धर्मशाला में इंदौरा का युवक 575 ग्राम चरस और नकदी सहित गिरफ्तार, पुलिस का नशा विरोधी अभियान जारी – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला में इंदौरा का युवक 575 ग्राम चरस और नकदी सहित गिरफ्तार, पुलिस का नशा विरोधी अभियान जारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस की विशेष टीम ने धर्मशाला में एक युवक को 575.01 ग्राम चरस और 27 हजार की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। धर्मशाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान लक्ष्य उम्र 22 साल, पुत्र रशपाल सिंह, निवासी वार्ड नंबर 7 इंदौरा व तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त था और पुलिस की निरंतर निगरानी में था।
बीती मध्य रात्रि को जब जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम गश्त पर थी, उसी दौरान टीम को विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी हाल ही में चरस की बड़ी खेप लेकर धर्मशाला क्षेत्र में आया है और अपने एक मित्र के रिहायशी क्वार्टर बड़ोल धर्मशाला में ठहरा हुआ है। सूचना की पुष्टि के पश्चात पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा और उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।#HimachalNews
#KangraPolice
#Dharamshala
#DrugFreeHimachal
#NDPSAct
#NashaMuktAbhiyan
#PoliceAction
#CharasSeizure
#CrimeNews
#YouthArrested
#HimachalPradesh
#LawAndOrder

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000