धर्मपुर पुलिस ने पकड़ी गैस सिलेंडर तस्करी – 3 वाहन जब्त, 130 सिलेंडर बरामद – भारत केसरी टीवी

धर्मपुर पुलिस ने पकड़ी गैस सिलेंडर तस्करी – 3 वाहन जब्त, 130 सिलेंडर बरामद

धर्मपुर, जिला सोलन (हि.प्र.), 4 नवंबर 2025

Advertisement

धर्मपुर पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक श्री धर्मेश शर्मा की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गैस सिलेंडर तस्करी का पर्दाफाश किया है।

Advertisement

निरीक्षक धर्मेश शर्मा ने पुलिस थाना धर्मपुर में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि 4 नवंबर को उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ वाहन राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 पर जाबली के पास अवैध रूप से गैस सिलेंडर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने तीन गाड़ियों — एचपी-64-9663, एचआर-68एनआई-3934 और एक “अप्लाइड फॉर” वाहन — से कुल 130 गैस सिलेंडर बरामद किए।

Advertisement

वाहनों के चालकों से जब वैध दस्तावेज और बिल मांगे गए तो वे कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने मामला एफआईआर नंबर 182/2025 दिनांक 04-11-2025 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत थाना धर्मपुर में दर्ज किया।

Advertisement

पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है और बरामद सिलेंडर शिकायतकर्ता धर्मेश शर्मा के सुपुर्द किए गए हैं।
जांच में यह सामने आया है कि ये चालक बाहरी राज्यों से अवैध रूप से सिलेंडर लाकर हिमाचल में बेचते थे।

चालकों की पहचान इस प्रकार हुई है —

यशपाल गुज्जर, पुत्र जरनैल सिंह, निवासी टेगरा हरी सिंह, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा), उम्र 24 वर्ष।

गुरजट, पुत्र कर्मवीर, निवासी लालडु, तहसील डेराबस्सी, जिला एस.ए.एस. नगर मोहाली (पंजाब), उम्र 22 वर्ष।

नरेन्द्र देव, पुत्र गोपाल, निवासी लानशा, डाकघर जाबली, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 55 वर्ष।

तीनों चालकों को धारा 35(3) BNSS के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

📍स्रोत: थाना धर्मपुर, जिला सोलन पुलिस रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000