परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी – भारत केसरी टीवी

परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

64वें विशाल दंगल कार्यक्रम आयोजित

 

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और वह नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। संजय अवस्थी गत देर सांय अर्की के चौगान में महावीर दंगल समिति, लोक निर्माण विभाग अर्की मण्डल द्वारा आयोजित 64वें विशाल दंगल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

संजय अवस्थी ने कहा कि दंगल हमारा पारंपरिक खेल है और दंगल को उसके प्राचीन स्वरूप में संरक्षित रखना हम सभी का उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय दंगल ही आधुनिक समय की कुश्ती का जन्मदाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय महिला एवं पुरूष पहलवान पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दंगल एवं कबड्डी जैसे खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार के आयोजनों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

संजय अवस्थी ने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है। ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये की गई है। रजत पदक विजेताओं को अब 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं के लिए राशि 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये की गई है। इस निर्णय से युवाओं को खेलों की ओर आकर्षिक करने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नशा वर्तमान में समाज के समक्ष एक चुनौती बनकर उभरा है। युवाओं को नशे से दूर रखने व उन्हें शारीरिक विकास की ओर आकर्षित करने के लिए ऐसे खेल अहम भूमिका निभा रहे हैं।

संजय अवस्थी ने युवाओं का आह्वान किया कि नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी नशे से दूर रखें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे जैसी सामाजिक बुराई की रोकथाम के लिए पूर्ण रूप से सजग है और सभी स्तरों पर कार्य किया जा रहा है।

विधायक ने महावीर दंगल समिति को अपनी ओर से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, उपमण्डलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट नवीन झालटा, लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता कृष्ण कांत, नगर पंचायत अर्की के नवनिर्वाचित पार्षदगण व स्थानीय लोग उ

पस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000