देहरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 16 ट्राले जब्त, क्या वन माफिया के पीछे है कोई ‘बड़ी ताकत’? – भारत केसरी टीवी

देहरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 16 ट्राले जब्त, क्या वन माफिया के पीछे है कोई ‘बड़ी ताकत’?

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

वन माफिया की खैर नहीं” : देहरा में 16 ट्रालों की जब्ती के बाद उठे बड़े सवाल

Advertisement

देहरा / कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)

देहरा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई ने एक ओर जहां अवैध कटान पर करारा प्रहार किया है, वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले ने कई कड़वे सवाल भी खड़े कर दिए हैं। रातभर चले सर्च ऑपरेशन में 16 ट्राले जब्त होना यह साफ संकेत देता है कि क्षेत्र में अवैध लकड़ी का कारोबार छोटे स्तर पर नहीं, बल्कि संगठित तरीके से चल रहा था।

डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 12 वाहन बिना परमिट पकड़े गए। ट्रालों में सिरस, शीशम, कैंबल, परदेसी जैसी प्रतिबंधित प्रजातियों की लकड़ी बरामद हुई।

डीएफओ सन्नी वर्मा ने दो टूक कहा— “किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।”
लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब यही है—
क्या इतना बड़ा अवैध कटान बिना किसी “बड़े संरक्षण” के संभव है?

एक साथ 16 ट्राले पकड़े जाना यह दर्शाता है कि यह सिर्फ कुछ लोगों का काम नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क की ओर इशारा करता है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि—

👉 क्या इस पूरे खेल के पीछे किसी प्रभावशाली व्यक्ति या राजनीतिक संरक्षण की छाया तो नहीं?
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि लंबे समय से जंगलों में अवैध कटान की गतिविधियां जारी थीं, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में लकड़ी का एक साथ परिवहन होना कई विभागों की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगा रहा है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी कुल्तार सिंह ने बताया कि फिलहाल कानूनी कार्रवाई जारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

उधर इतनी तादाद में एक ही वन मंडल के तहत पकड़ी गई लकड़ी की यह कार्रवाई सराहनीय जरूर है, लेकिन यह भी उतना ही जरूरी है कि इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जाए। यदि वाकई कोई “बड़ी ताकत” इसके पीछे है, तो उसे उजागर करना ही इस अभियान की असली सफलता होगी। क्योंकि सवाल सिर्फ लकड़ी का नहीं, बल्कि जंगल, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000