देहरा एसडीएम कार्यालय के बाहर महिला ने बुजुर्ग का मुंह काला कर पहनाई जूतों की माला, सोशल मीडिया पर वायरल – भारत केसरी टीवी

देहरा एसडीएम कार्यालय के बाहर महिला ने बुजुर्ग का मुंह काला कर पहनाई जूतों की माला, सोशल मीडिया पर वायरल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

देहरा उपमंडल मुख्यालय में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एसडीएम कार्यालय परिसर के बाहर पेशी के लिए आए एक बुजुर्ग व्यक्ति का एक महिला ने मुंह काला कर उसे जूतों की माला पहना दी। यह पूरी घटना कुछ ही मिनटों में वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला गरली के रक्कड़ गांव है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। शुक्रवार को इसी मामले की पेशी के लिए दोनों पक्ष देहरा एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। वहीं, किसी बातचीत के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि महिला ने गुस्से में आकर यह कदम उठा लिया। घटना के तुरंत बाद पीडि़त बुजुर्ग व्यक्ति देहरा थाना पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जा रहे हैं। देहरा पुलिस का कहना है कि यह मामला आपसी जमीनी विवाद से संबंधित प्रतीत होता है। दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। इस शर्मनाक घटना ने न केवल प्रशासनिक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि लोगों के भीतर आक्रोश भी पैदा किया है।

Advertisement

#Dehra #HimachalNews #PoliceAction #ViralVideo #LandDispute #LawAndOrder

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000