देश के साथ दुनिया ने मानी सनातन संस्कृति, श्री कुमार स्वामी जी के अवतरण दिवस पर अयोध्या में संतों ने दी बधाई – भारत केसरी टीवी

देश के साथ दुनिया ने मानी सनातन संस्कृति, श्री कुमार स्वामी जी के अवतरण दिवस पर अयोध्या में संतों ने दी बधाई

ब्रह्मू राम सरैना :-25/01/2024.

Advertisement

22 जनवरी का दिन भारत ही नहीं, पूरे विश्व के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया है। इस दिन भगवान श्री रामलला की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा का शुभ कार्य संपन्न हुआ है। इस दिन का महत्त्व यह भी है कि परम पूज्य महाब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी का अवतरण दिवस भी 22 जनवरी है। परम पूज्य महाब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी को इस अभूतपूर्व कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। अत: वहां पर उपस्थित संतों ने इन्हें उदासीन आश्रम में आमंत्रित किया और इनके जन्मदिवस के उपलक्ष में इन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस सभा का संचालन निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज ने किया। इस सभा में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्रपुरी महाराज उपस्थित रहे तथा साथ ही अन्य अखाड़ों के महंत, श्रीमहंत, मंडलेश्वर व महामंडलेश्वर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि आज का दिन बहुत ही श्रेष्ठ है कि आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है और हमारे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर श्री कुमारानंद सरस्वती जी महाराज का अवतरण दिवस भी है।

Advertisement

पूरी अयोध्या में इस समय कुंभ सा वातावरण है। ऐसे दिव्य वातावरण में स्वामी कुमारानंद जी महाराज जो संतों के बहुत लाड़ले और श्रद्धेय हैं, का जन्म दिवस मना रहे हैं। यह भी एक दैवयोग है कि 22 जनवरी में ही इनका अवतरण दिवस है। इन्होंने मंत्र विज्ञान के माध्यम से पूरे विश्व का कल्याण किया है और सनातन परंपरा की पंचदेवोपासना को भी घर-घर पहुंचाने का श्रेष्ठ कार्य किया है। भारत और भारत के बाहर सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में विशेष योगदान रहा है। यह भी रामजी की इच्छा है कि इनका जन्मदिन अयोध्या में ही मनाया जाए, मैं इनको अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000