देश की रक्षा में डोगरा रेजिमेंट का योगदान अमूल्य: शांडिल ज्वालामुखी में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां स्थापना दिवस

ज्वालामुखी, 02 फरवरी। स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि 8वीं डोगरा रेजिमेंट ने देश की रक्षा में अतुलनीय योगदान दिया है। रविवार को ज्वालामुखी में 8वीं बटालियन डोगरा रेजिमेंट के 77वां स्थापना दिवस पर वतौर मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि यह बटालियन 1 फरवरी 1948 में बनाई गई थी और इसने हर लड़ाई 1962 , 1965 , 1971 और कारगिल युद्ध में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इसी बटालियन के बिलासपुर के भंडारी राम को विक्टोरिया क्रास से भी नवाजा गया है इसके चलते ही इस बटालियन को विक्टोरिया क्रॉस बटालियन के नाम से भी जाना जाता है ।

Advertisement


उन्होंने कहा कि इस बटालियन की नियुक्ति जहां भी हुए इसने अपना अद्वितीय पराक्रम दिखाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ साथ वीरभूमि भी है। प्रदेश के वीर जवान अपने अदम्य साहस, पराक्रम एवं बलिदान के लिए जाने जाते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का पहला परमवीर चक्र राज्य के वीर सपूत मेजर सोमनाथ ने हासिल किया था, कैप्टन विक्रम बतरा, कर्नल डीएस थापा व मेजर संजय सिंह ने अद्भूत पराक्रम दिखाकर परमवीर चक्र की श्रेणी में नाम दर्ज किया। हमारी सेनाओं और वीर सैनिकों का सम्मान करते हुए प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में कुल 620 शौर्य पुरस्कार विजेताओं को एक करोड़ 87 लाख 13 हजार 448 रूपये की राशि आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि हमारे बलिदानी वीरों के सम्मान में धर्मशाला में युद्ध स्मारक बनाया गया है। इसके साथ ही हमारी सशक्त सेनाओं और उनकी शौर्य गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यहां युद्ध संग्रहालय का निर्माण भी प्रगति पर है। उन्होंने आए हुए पूर्व सैनिकों का समारोह में आने पर धन्यवाद किया और अपनी ऐच्छिक निधि से इस समारोह के लिए 31 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर उनके साथ आए कर्नल ( रिटायर्ड)शोभा सिंह जो इस बटालियन का प्रतिनिधित्व 1994 से 1997 तक किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000