दुनिया भर के भारत विरोधी बयानों को लपकना राहुल गांधी की आदत: अनुराग ठाकुर मोदी सरकार में भारत ने देखी विकास नई रफ़्तार: अनुराग सिंह ठाकुर

सुभाष शर्मा 31 जुलाई 2025, नई दिल्ली:

Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी बताये जाने पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि यूपीए कार्यकाल में राहुल गांधी जी ने भारत को “Dead Decade of Opportunity” के रूप में देखा है। इसीलिए दुनिया भर में कोई भी भारत विरोधी बयान देता है तो राहुल गांधी उसे तुरंत लपक लेते हैं। मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों में भारत ने विकास की एक नई रफ़्तार देखी है, विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है।

Advertisement

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ Leader Opposing Bharat (LOB) राहुल गाँधी का काम सिर देश की उपलब्धियों और मोदी सरकार का विरोध करना है। यूपीए के कार्यकाल में राहुल गांधी जी ने भारत को “Dead Decade of Opportunity” के रूप में देखा है। इसीलिए दुनिया भर में कोई भी भारत विरोधी बयान देता है तो राहुल गांधी उसे तुरंत लपक लेते हैं और बिना सोचे समझे उस पर बयानबाज़ी में लग जाते हैं। राहुल जी ये भूल जाते हैं कि दुनिया की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में भारत है जोकि 6.5 फ़ीसदी की विकास दर से बढ़ रहा है। दुनिया भर में डिजिटल पेमेंट्स क्षेत्र में 48% से ज़्यादा की हिस्सेदारी के साथ भारत ने दुनिया भर के देशों को पछाड़ दिया है। 25 करोड़ ग़रीबों को ग़रीबी रेखा से बाहर निकालने का काम मोदी सरकार में हुआ है। 5 शहरों में मेट्रो नहीं थी आज 21 शहरों में हो गई, मेडिकल कॉलेजों की संख्या दुगने से ज़्यादा हो गई। स्पेस सेक्टर से लेकर खेल, तकनीकी हर क्षेत्र में भारत का बोलबाला है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी जी हैं, शायद यही बातें राहुल गांधी जी को नहीं पचती हैं। राहुल जी शायद बार-बार ये भूल जाते हैं कि मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों में भारत ने विकास की एक नई रफ़्तार देखी है, विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है। राहुल जी…भारत विरोध बंद करो, भारत के विकास पर चर्चा करो।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000