दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा जोनाजी रोड़ सोलन में चल रही सात दिवसीय श्री राम कथा के दूसरे दिन लेखराम वर्मा (अर्चना ज्वैलर्स) और नीरूका सुखीजा ने किया विधिवत पूजन । – भारत केसरी टीवी

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा जोनाजी रोड़ सोलन में चल रही सात दिवसीय श्री राम कथा के दूसरे दिन लेखराम वर्मा (अर्चना ज्वैलर्स) और नीरूका सुखीजा ने किया विधिवत पूजन ।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा जोनाजी रोड़ सोलन में चल रही सात दिवसीय श्री राम कथा के दूसरे दिन लेखराम वर्मा (अर्चना ज्वैलर्स) और नीरूका सुखीजा ने विधिवत पूजन किया। कथा में कथा व्यास मानस मर्मज्ञा साध्वी सुश्री जयंती भारती जी ने श्रीराम जन्म प्रसंग सुनाते हुए समझाया कि प्रभु श्री राम जगपालक और सारी सृष्टि के नियामक तत्व हैं जो साकार रूप धारण कर अयोध्या में अवतरित होते हैं। समय समय पर निराकार परमात्मा धर्म की स्थापना के लिए साकार रूप धारण करते हैं।
श्री राम चरित मानस में गोस्वामी तुलसीदास जी ने प्रभु श्री राम जन्म समेत प्रभु की सभी लीलाओं का बहुत ही सुन्दर वर्णन किया है।
कथा में राम जन्म की मनमोहक झांकी को सजाया गया और सन्त समाज द्वारा बधाई गीत गाए गए।
सभी प्रभु भगतों ने नाचकर अपनी खुशी को व्यक्त किया।
साध्वी जी ने आयोध्या हमारे मानव तन का प्रतीक है जिसमें राम रूपी ईश्वर का वास है। साध्वी जी ने बताया कि मां कौशल्या ने अपने घट भीतर प्रभु राम के चतुर्भुज रूप के दर्शन किए। साध्वी जी ने कहा कि एक पूर्ण गुरु की कृपा से प्रत्येक मानव को ईश्वर दर्शन सम्भव हैं।
प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सोलन डिप्टी मेयर मीरा आनन्द,जिला अध्यक्ष विहिप मनोज कुमार, जिला मंत्री विहिप बलवंत भाटी, जिला संजोजक बजरंग दल कुनाल शर्मा,दुलेराम बजरंग दल, श्रीमती ऊषा शर्मा विशेष रूप से पहुंचे।
साध्वी जी ने माता पिता के लिए अपने बच्चों को संस्कारों से पोषित करने के लिए बल दिया। उन्होंने कहा कि अगर युवा पीढ़ी संस्कारों से विहीन हो गई तो उनकी सारी सांसारिक उपलब्धियां व्यर्थ हैं।
कथा का समापन मंगल आरती से हुआ जिसमें जिला संघ चालक आर.एस.एस. गुरदीप साहनी, नगर कार्यवाह जगदीश कुमार और डॉ विनोद सूरी परिवार सहित पहुंचे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000