दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा शर्मा कॉम्प्लेक्स,सोलन में सात दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन आरंभ । – भारत केसरी टीवी

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा शर्मा कॉम्प्लेक्स,सोलन में सात दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन आरंभ ।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा शर्मा कॉम्प्लेक्स,सोलन में सात दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया गया। कथा का शुभारम्भ विधिवत् पूजन से किया गया जिसमें लच्छी राम ठाकुर और तुलसी राम ठाकुर ने हिस्सा लिया।

Advertisement


अपने प्रवचनों में श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री जयंती भारती जी ने बताया कि प्रभु राम के जीवन पर आधारित अनेक गौरवशाली ग्रन्थ हैं और उसमें श्री राम चरित मानस एक विलक्षण व दिव्यता से परिपूर्ण ग्रंथ है। जिसकी कथा मानव जाति को सुख समृद्धि व आनंद देने वाली है । भगवान राम सुख के मूल स्रोत है जो संपूर्ण विधाओं के ईश्वर समस्त भूतों के अधिपति तथा साक्षात परमात्मा हैं। उन्होंने बताया कि भगवान राम की कथा में गोता लगाने से मानव को प्रभु की प्राप्ति होती है। लेकिन

Advertisement

कथा सुनने में ओर उसे जीवन में उतारने में अंतर होता है। सुनना तो सहज है लेकिन इसमें उतरने की कला हमें केवल एक संत ही सिखा सकता है, जिसको भी संत का सानिध्य मिला तो वह राम धाम का अनुगामी बना । हमारे समस्त वेद, शास्त्र सत्संग की महिमा का व्याख्यान अनेकों प्रकार से करते हैं एक घड़ी के सत्संग की तुलना स्वर्ग की समस्त संपदा से की गई है। संत के संग से ही मरुस्थल जीवन में बहार आ जाती है, नीरस जीवन सरस बन जाता है और विकारों से परिपूर्ण हृदय ऐश्वर्या भक्ति से भर जाता है।
कथा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य तरसेम भारती के साथ आरुष गुप्ता और अनिल कुमार ने ज्योति प्रज्वलित कर प्रभु राम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कथा का समापन मंगल आरती से किया गया है।कथा के उपरान्त प्रतिदिन सारी संगत के लिए भंडारे की उचित व्यवस्था की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000