ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पकड़े गए हैडमास्टर, मंडी शिक्षा विभाग ने जांच बैठाकर तत्काल किया निलंबित – भारत केसरी टीवी

ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पकड़े गए हैडमास्टर, मंडी शिक्षा विभाग ने जांच बैठाकर तत्काल किया निलंबित

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

शराब पीकर सडक़ पर धक्के खाते हुए आ रहे थे स्कूल, वीडियो वायरल
शिक्षा विभाग ने चच्योट क्षेत्र के सरकारी स्कूल में तैनात मुख्य शिक्षक (एचटी) को ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए जाने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक का मुख्यालय शिक्षा खंड चौंतड़ा-दो के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी लडभड़ोल के कार्यलय में स्थापित किया है, जहां उन्हें नियमित रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। गौरतलब है कि मंडी जिला के चच्योट क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का हैडमास्टर शराब के नशे में धुत्त होकर सडक़ पर लडख़ड़ाते का मामला हाल ही में सामने आया था। ग्रामीणों ने शराब में धुत्त शिक्षक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में सुबह-सवेरे सडक़ पर चल रहे थे। जहां बच्चे स्कूल आने की तैयारी कर रहे थे, तो वहीं शिक्षक सुबह ही दारू का सेवन करके झुलता सडक़ पर स्पष्ट दिख रहा है।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के समक्ष मामला पहुंचते ही अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लिया है। इसके तुरंत बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू की और आवश्यक सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हरि चंद का कहना है कि चच्योट क्षेत्र के एक स्कूल का है एचटी शराब के नशे में झूलता हुआ मामला सामने आया था बिभाग ने शिक्षक को सस्पेंड कर मुख्य बीईईओ लड़भडोग कार्यलय में स्थापित कर दिया है मामले की जाँच के लिए कमेटी गठित कर दी है#MandiNews
#SchoolTeacherSuspended
#EducationDeptAction
#HimachalUpdates
#ViralVideoCase
#TeacherSuspension

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000