शिमला जा रही बस से 15 ग्राम मादक पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार, ND&PS अधिनियम के तहत मामला दर्ज – भारत केसरी टीवी

शिमला जा रही बस से 15 ग्राम मादक पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार, ND&PS अधिनियम के तहत मामला दर्ज

सोलन मदन शर्मा

Advertisement

दिनांक 04-02-2025 को विशेष अन्वेषण इकाई, जिला सोलन पुलिस द्वारा गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि हरियाणा रोडवेज की एक बस, जो धर्मपुर से शिमला की ओर जा रही थी, में एक संदिग्ध व्यक्ति अक्षय कायत, पुत्र श्री बहादुर सिंह, निवासी ग्राम बाली, डाकघर कुगल बाल्टी, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला (हि.प्र.), उम्र 27 वर्ष, मादक पदार्थ को अपने पास छिपाकर ले जा रहा है।

Advertisement

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुकाम शमलेच के समीप नाकाबंदी कर उक्त बस को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 15 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ “Methaqualone” बरामद किया गया। आरोपी को मौके पर ही एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

इस संदर्भ में पुलिस थाना सदर, सोलन में मामला एफआईआर संख्या 32/2025, दिनांक 04-02-2025, धारा 21 ND&PS अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

मामले की विस्तृत जांच जारी है।

जिला पुलिस सोलन नागरिकों से अपील करती है कि वे नशीले पदार्थों के विरुद्ध पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना या हेल्पलाइन

नंबर पर दें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000