भैरा खड्ड में 17.150 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

भैरा खड्ड में 17.150 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 23/08/2025

Advertisement

रामपुर बुशहर :- पुलिस थाना रामपुर के तहत भैरा खड्ड क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने तीन युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से 17.150 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गश्त के दौरान पुलिस को तीन युवकों की गतिविधियों पर संदेह हुआ। तलाशी लेने पर उनके पास से चिट्टा मिला। आरोपियों की पहचान प्रशांत नेगी (27) पुत्र स्व. राजकुमार नेगी, निवासी ग्राम रक्छम, तहसील सांगला, जिला किन्नौर, अविनाश ठाकुर (35) पुत्र विनोद कुमार, निवासी ग्राम रक्छम, तहसील सांगला, जिला किन्नौर तथा दीवान जोश (28) पुत्र स्व. चंद्र भगत, निवासी गांव बोङिंग सारिंग, तहसील सांगला, जिला किन्नौर के रूप में हुई है।

Advertisement

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000