डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन की शताब्दी जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सोलन भारत केसरी टीवी

Advertisement

हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले भारत रत्न डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन को उनकी शताब्दी जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisement

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा-बिहार के कुलाधिपति डॉ. पी. एल. गौतम मुख्य वक्ता रहे। डॉ. गौतम एक प्रख्यात वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक प्रशासक हैं, जिन्होंने जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति और आई.सी.ए.आर. के उप महानिदेशक सहित देश की विभिन्न प्रमुख संस्थाओं में महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य किया है।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. स्वामीनाथन को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने उनका स्मरण करते हुए उनके उस महान योगदान को रेखांकित किया, जिसने भारतीय कृषि को आत्मनिर्भर बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

Advertisement

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के नए स्नातक छात्रों एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों को संबोधित करते हुए डॉ. पी. एल. गौतम ने डॉ. स्वामीनाथन के साथ अपने शैक्षणिक एवं पेशेवर जीवन के अनेक प्रेरणादायक प्रसंग साझा किए। उन्होंने अपने एम.एससी. अध्ययन काल की स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने डॉ. स्वामीनाथन की अद्भुत शिक्षण शैली का प्रत्यक्ष अनुभव किया। उन्हें ‘शिक्षकों के शिक्षक’ की संज्ञा देते हुए, डॉ. गौतम ने कहा कि वे न केवल एक महान वैज्ञानिक थे, बल्कि एक दूरदर्शी विचारक भी थे।

Advertisement

डॉ. गौतम ने डॉ. स्वामीनाथन के साथ हुई अपनी कई पेशेवर मुलाकातों को याद करते हुए उन्हें एक संस्थान निर्माता बताया, जो यह भली भांति समझते थे कि कृषि, देश की आजीविका का एक मजबूत आधार है। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. स्वामीनाथन ने कई ऐसे विषयों पर कार्य किया, जो आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक हो गए हैं। विशेष रूप से, उन्होंने हिमालयी क्षेत्र के लिए अलग नीतियों की भी खुलकर वकालत की।

डॉ. गौतम ने छात्रों से आग्रह किया कि वे डॉ. स्वामीनाथन के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लें, नवाचार करें, पेशेवर वैज्ञानिक संस्थाओं से जुड़ें, और कृषि क्षेत्र की भविष्य की चुनौतियों से निपटने हेतु अनुसंधान-प्रधान दृष्टिकोण अपनाएं। उन्होंने कृषि महाविद्यालय, सोलन में अपने बी.एससी. छात्र जीवन और नौणी विश्वविद्यालय के वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता के रूप में बिताए अपने दिनों को भी याद करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा किए गए विकास को सराहा।

कार्यक्रम का समापन वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सी.एल. ठाकुर द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी वैधानिक अधिकारी, विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिकों एवं नवप्रवेशित छात्र उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000