टेट-जेबीटी भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराई, अभ्यर्थियों ने की तिथि बदलने की मांग – भारत केसरी टीवी

टेट-जेबीटी भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराई, अभ्यर्थियों ने की तिथि बदलने की मांग

[मदन शर्मा]

Advertisement

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा जेबीटी भर्ती पोस्ट कोड-26015 की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा 13, 14 और 16 जून को आयोजित की जा रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जून 2026 टेट परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया गया है। दोनों परीक्षाओं की तिथियां एक-दूसरे से टकराने के कारण हजारों अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

Advertisement

सबसे अधिक परेशानी 13 और 14 जून को सामने आई है। 13 जून को जेबीटी भर्ती परीक्षा के साथ ही टीजीटी आट्र्स टेट और टीजीटी मेडिकल टेट आयोजित होंगे। इसी तरह 14 जून को जेबीटी भर्ती परीक्षा और जेबीटी टेट एक ही दिन निर्धारित किए गए हैं।

सरकार से लगाई गुहार

उम्मीदवारों ने सरकार, राज्य चयन आयोग और शिक्षा बोर्ड से परीक्षा तिथियों में बदलाव करने की मांग उठाई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि समय रहते तिथियों में संशोधन नहीं किया गया तो बड़ी संख्या में युवाओं का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

एग्जाम 13 से 16 जून तक

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने जेबीटी पोस्ट कोड-26015 की भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि घोषित कर दी है। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि यह परीक्षा 13, 14 और 16 जून को होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी. जीओवी. इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000