टेंडर लेकर काम न करने वाले ठेकेदारों पर सख्ती: CM ने पेनल्टी लगाने का किया ऐलान – भारत केसरी टीवी

टेंडर लेकर काम न करने वाले ठेकेदारों पर सख्ती: CM ने पेनल्टी लगाने का किया ऐलान

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*टेंडर लेने के बाद काम न करने वाले ठेकेदार पर लगेगी पेनल्टी, CM का ऐलान*

Advertisement

 

प्रदेश में सडक़ों के काम लटकाने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि टेंडर लेने के बाद काम शुरू नहीं करने वाले ठेकेदार या फर्म पर सरकार पेनल्टी लगाएगी और नियमों के तहत उन्हें कैंसिल भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार देखा है कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रोजेक्ट लटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एक व्यक्ति को दो से अधिक कार्य नहीं दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति या फर्म के पास दो से ज्यादा काम हैं और जहां काम शुरू नहीं हुआ है, उस पर पेनल्टी लगाएंगे और नियमों के तहत कार्य को भी कैंसिल किया जाएगा।

दरअसल बजट सत्र में गुरुवार को प्रश्रकाल के दौरान विधायक कमलेश ठाकुर और विधायक संजय रतन की तरफ से प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तीसरे चरण के तहत उनके विधानसभा क्षेत्रों में चंड़ीगढ़ की एक कंपनी की ओर से किए जा रहे कार्यो को लेकर सवाल उठाए। विधायक कमलेश ठाकुर क्षेत्र की पांच सडक़ों का हवाला दिया और कहा कि काम आधे अधूरे हैं और संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि कंपनी एक सडक़ के तीन किलोमीटर हिस्से में सफेद केमिकल का प्रयोग किया है, जिस वजह से स्थानीय लोग बीमार हुए है। उन्होंने कहा कि कंपनी के खिलाफ एक्शन होना चाहिए। सदन में विधायक संजय रतन ने कहा कि इसी कंपनी ने 26 सडक़ें ले रखी है और यह उत्तराखंड में ब्लैक लिस्ट कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में कंपनी के पांच काम हैं, जिसमें से दो पर काम हो रहा है,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000