टेंडर और बिलिंग से भुगतान तक, सब ऑनलाइन होगा, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जारी किए निर्देश – भारत केसरी टीवी

टेंडर और बिलिंग से भुगतान तक, सब ऑनलाइन होगा, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जारी किए निर्देश

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत निर्माण से जुड़ी पूरी व्यवस्था होगी डिजिटल, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जारी किए निर्देश

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत सडक़ों के निर्माण कार्यो से जुड़ी पूरी व्यवस्था डिजिटल होगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय 14 अगस्त से ओमास पोर्टल पर ई एमबी और बिलिंग प्रणाली को लागू करने जा रहा है। इसके लिए मंत्रालय की ओर से निर्देश भी जारी कर दिए है। बड़ी बात है कि इस व्यवस्था के लागू होने के बाद पीएमजीएसवाई के तहत होने वाले कार्यों के टेंडर से लेकर इसके भुगतान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी। मंत्रालय ने इस व्यवस्था के लिए सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को एक नोडल अधिकारी भी तैनात करने को कहा है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 14 अगस्त से देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओएमएमएएस पोर्टल पर ई-एमबी (इलेक्ट्रॉनिक मेजरमेंट बुक) और ई-बिलिंग प्रणाली लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद निर्माण कार्यों की एमबी, उसका रिकॉर्ड और ठेकेदारों के बिल एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाएंगे। इस व्यवस्था में फील्ड इंजीनियर निर्माण स्थल पर किए गए कार्यों की एमबी सीधे ऑनलाइन दर्ज करेंगे।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृति के लिए भेजे जाने वाले प्रत्येक नए कार्य का बिल ऑफ क्वांटिटी (बीओक्यू) पहले ओमास पोर्टल में डिजिटल रूप से तैयार करना होगा। डीपीआर तैयार होने के बाद कार्य की मात्रा का अंतिम सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद यही बीओक्यू तकनीकी स्वीकृति, निविदा प्रक्रिया, निर्माण कार्य, एमबी दर्ज करने और बिल बनाने का आधार बनेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000