शिमला न्यूज: होमस्टे में ठहरे यूपी के दो युवकों से पकड़ा लाखों का चिट्टा स्थानीय युवकों को करते थे सप्लाई – भारत केसरी टीवी

शिमला न्यूज: होमस्टे में ठहरे यूपी के दो युवकों से पकड़ा लाखों का चिट्टा स्थानीय युवकों को करते थे सप्लाई

शिमला।  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अब पुलिस ने होमस्टे में ठहरे दो युवकों से लाखों का चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला के न्यू गोपाल नगर निवासी अश्वनी राणा (22 )पुत्र ओमपाल और अभिषेक (21)पुत्र मांगे राम के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार पुलिस की स्पेशल सेल को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो युवक शिमला के आईएसबीटी बस अड्डे के पास एक होमस्टे में ठहरे हुए हैं जो कि स्थानीय युवकों को चिट्टा सप्लाई करते हैं।
पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने होमस्टे में रुके दोनों आरोपियों के कमरे की जब तलाशी ली तो मौके से 44.950 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। लिहाजा पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000