झूठ के ढेर पर खड़ी हुई कांग्रेस सरकार के दो वर्ष हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए काला अध्याय : बिंदल

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नाहन/सिरमौर/सोलन,भारत केसरी टीवी

Advertisement

कांग्रेस सरकार के दो साल ठगी, ठोरी और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा जिला सिरमौर द्वारा आयोजित आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रही। जनाक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए डाॅ0 राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि प्रदेश का बेरोजगार युवा विगत दो वर्षों में पूरी तरह त्रस्त हो चुका है।

Advertisement

Advertisement

इस विश्वास पर की कांग्रेस सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरी व 5 लाख रोजगार मिल जाएंगे। श्रीमती प्रियंका वाड्रा जी की वाणी को प्रदेश के युवाओं ने सात वचन मान लिया और सरकार की चाबी श्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी के हाथ में थमा दी जिन्होनें आते ही बयान दिया कि कांगेेस ने कभी सरकारी नौकरी की बात नहीं की, अब उसी बात को उनके बड़े-छोटे सभी नेता बोलते चले आ रहे हैं। युवा दो वर्ष लाईबे्ररिज में बैठ-बैठ कर खर्चा कर करके थक गए हैं। पोस्टे निकलती नहीं, दो वर्षों में एक भी सरकारी नौकरी नहीं दी गई, इसके विपरीत 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं के साथ, धोखे का, अन्याय का, अत्याचार का जश्न मना रही है। श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने, श्री सुखन्द्रि जी ने, श्री मुकेश जी ने व इनके सभी बड़े, छोटे नेताओं ने वोट बटोरने के लिए 28 लाख बहनों का शोषण किया, धोखा दिया, उन्हें ठगा, घर-घर जाकर कांग्रेस के नेताओं ने फार्म भरवाएं और कहा कि दिसम्बर 2022 से 28 लाख बहनों 18 साल से उपर की सभी बहनो को 1500 रू0 महीना आएगा। न जाति-पाति, न आमदनी न नौकरी किसी चीज का ख्याल किए बिना 18000 रू0 साल पांच साल तक मिलेंगे। इस वायदे पर प्रदेश की महिलाओं ने 4 प्रतिशत अधिक मतदान किया और झूठी कांगेे्रस को सत्ता सौंपने में अहम भूमिका निभाई। सत्ता में आते ही सुखविन्द्र जी ने रोना शुरू कर दिया, जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया कि प्रदेश का खजाना खाली है। प्रदेश पर कर्जा बेहिसाब है और बहनों का पैसे नहीं दिए जा सकते और 2024 का चुनाव आते-आते झूठ में पीएचडी कर डाली और कहा कि हमने बहनो को 1500 रू0 दे दिए, 28 लाख बहनों को 18 हजार रू0 साल पहली कैबिनेट से मिलना था। 2 साल बाद 28000 को देकर छाती ठोक रहे हैं कि कांग्रेस ने गारंटी पूरी कर दी। 28 लाख बहनो के साथ धोखा अन्याय, अत्याचार करने के बाद कांग्रेस सरकार जश्न मना रही है। डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि वर्तमान सुखविन्द्र सरकार ने झूठ के, फरेब के प्रदेश की जनता को धोखा देने के सारे रिकाॅर्ड बना दिए। 22 लाख किसान परिवारों को धोखा दिया, 25 लाख बिजली उपभोक्ताओं को धोखा दिया, कर्मचारियों को धोखा दिया, पैंशनर्स का जीना हराम कर दिया जिन्हें मैडिकल बिल न मिलने की सूरत में बीमारी से लड़ते-लड़ते जिनके प्राणो पर बन आई है। 2022 से बनी सरकार में कानून व्यवस्था की लगातार धज्जियां उड़ रही है। चम्बा में दलित युवक की नृशंस हत्या और आरे से 8 टुकड़े करने की दुर्दान्त वारदात के बाद भी सुक्खू सरकार नहीं जागी। संवेदनहीन सरकार के मुखिया को उस दलित युवा के घर जाने का अवसर नहीं मिला, कहीं मुस्लिम वोट नाराज न हो जाए, क्योंकि सुखविन्द्र जी ने कहा था कि मैं 97 प्रतिशत हिन्दुओं को हराकर जीतकर आया हूँ। हत्याओं का, बलात्कार का, महिला उत्पीड़न का, गुंडागर्दी का राज, पूरे प्रदेश में दो वर्षों से चल रहा है। दो वर्ष में प्रदेश की जनता को मिला माफिया राज –
1. गुंडा माफिया-पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी चरम सीमा पर है।
2. चिट्टा माफिया, ड्रग माफिया के आमने-सामने एनकांउटर हो रहे हैं और जहां एनकांउटर हुआ, वहीं पर सरकार जश्न मना रही है।
3. कबाड़ माफिया ने अपनी जड़ें सरकार के संरक्षण में बड़ी कर ली है। आये दिन बद्दी-बरोटीवाला, नालागढ़ में दिन-दिहाड़े गोलियां चल रही है, खून व अपहरण हो रहे हैं।
4. शराब माफिया, ट्रांसफर माफिया, ठेकेदार माफिया, सिर चढ़कर बोल रहा है और सरकार जश्न मना रही है। ‘‘घर में नहीं है दाने, अम्मा चली भुनाने’’ वाली कहावत है। एक ओर कर्ज अम्बार, विकास बंद, स्कूल बंद, अस्पताल बंद, पीएचसी, सीएचसी, पटवार सर्कल, तहसीलें, दफ्तर बंद क्योंकि पैसे नहीं है, दूसरी ओर सरकारी खर्चे पर जश्न मनाया जा रहा है।

Advertisement

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि सरकार का एक गुट जश्न की तैयारी में करोड़ों रू0 खर्च करने जा रहा है, दूसरा गुट अन्दर खाते जम कर विरोध कर रहा है। कांग्रेस में ज्वाला धधक रही है, क्योंकि आम जनता त्रस्त है, वहीं भले कांग्रेसी भी त्रस्त हैं, क्योंकि प्रदेश की जनता उनसे सवाल पूछती है कि:- बिजली के दाम क्यों बढ़ाए ? डीजल के दाम क्यों बढ़ाए ? चावल, आटा, खाने के तेल के दाम डिपुओं में क्यों बढ़ाए ? स्टाम्प डयूटी क्यों बढ़ाई ? पीने के पानी पर टैक्स क्यूं लगाया ?
प्रदेश के लोगों की जेब पर डाका डालकर गरीब को और गरीब बना कर व्यवस्था परिवर्तन का ढोल पीट रहे हैं और अब तो प्रदेश की बेश कीमती संपत्ति नीलामी के कगार पर पहुंचा दी है। सुक्खू सरकार इसलिए प्रदेश की बर्बादी का जश्न मना रही है। सुक्खू सरकार-जश्न-ए-बर्बादी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000