हिमाचल के सिरमौर में खौफनाक वारदात, कोलर गांव के जंगल में जलती मिली महिला की ला*श – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के सिरमौर में खौफनाक वारदात, कोलर गांव के जंगल में जलती मिली महिला की ला*श

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां उपमंडल के कोलर गांव के समीप करौंदा वाली घाटी के घने जंगल में एक महिला की जली हुई लाश मिली है। शव करीब 95 प्रतिशत तक जल चुका है, जिसके चलते अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। इस घटना से पूरे इलाके में खौफ और सनसनी का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक किसी राहगीर ने पुलिस को जंगल में आग जलने की सूचना दी थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा खौफनाक था। जंगल में एक शव सुलग रहा था। पुलिस ने तुरंत आग को बुझाया, लेकिन तब तक शव 95 फीसदी जल चुका था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह शव किसी महिला का लग रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर और माजरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। पुलिस को अंदेशा है कि महिला की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को बाहर से लाकर इस जंगल में जलाया है।

क्राइम सीन की बारीकी से जांच के लिए राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) जुन्गा (शिमला) से एक्सपर्ट्स की टीम को बुलाया गया है। दोपहर तक फोरैंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य टाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट चेक की है, लेकिन अब तक कोई सुराक नहीं निकला है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000